Home
News

OnePlus Music Festival: 16 नवंबर को मुंबई में होगा सबसे बड़ा म्यूज़िक इवेंट

OnePlus कंपनी मुंबई में एक म्यूज़िक इवेंट आयोजित करने वाली है। ये इवेंट परसो यानि 16 नवंबर को होगा। इस इवेंट का नाम OnePlus Music Festival है। इस इवेंट में दुनिया के टॉप म्यूज़िक सुपरस्टार Katy Perry और Dua Lipa शिरकत करने आ रहे हैं। उनके साथ-साथ इंडियन स्टार अमित त्रिवेदी, रित्विज और इंडिया के कुछ म्यूज़िक ग्रुप भी शामिल होने वाले हैं। इन म्यूज़िक ग्रुप में The Local Train और AswekeepSearching होंगे।

OnePlus Music Festival: 16 नवंबर को मुंबई में होगा सबसे बड़ा म्यूज़िक इवेंट

अगर आप वनप्लस कंपनी के इस म्यूज़िक फेस्टिवल में जाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए 3,000 रुपए का एक टिकट खरीदना पड़ेगा। आपको बता दें कि वनप्लस कंपनी के इस Oneplus Music Festival को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित करने जा रही है। इस इवेंट में वनप्लस कंपनी एक बड़ी शानदार पार्टी भी होस्ट करेगी।

सबसे बड़ा म्यूज़िक इवेंट

कंपनी ने इस म्यूज़िक फेस्टिवल के पहले कहा कि कंपनी इस म्यूज़िक इवेंट के दौरान अपने टैगलाइन Never Settle को पूरा करेगी। इसके अलावा कंपनी ने अपने इस म्यूज़िक इवेंट के बारे में बोलते हुए कहा कि कंपनी ने कहा कि मुंबई में वनप्लस कंपनी एक ऐसा म्यूज़िक इवेंट आयोजित करेगी जो भारतीय यूज़र्स ने पहले कभी नहीं देखा होगा। कंपनी ने अपने यूज़र्स को आकर्षित करने के लिए कहा है कि खासतौर पर वनप्लस फैन्स को ये इवेंट मिस नहीं करना चाहिए।

हालांकि वनप्लस कंपनी ने अपने फैन्स के लिए कुछ खास इंतजाम किया है। कंपनी ने वनप्लस फैन्स के लिए एक अलग ज़ोन बनाया है, जो स्टेज से बिल्कुल पास है। वहां से वो आसानी और नजदीक से वनप्लस इवेंट को देख पाएंगे और म्यूज़िक का मजा ले पाएंगे। हालांकि वनप्लस फैन्स के लिए भी टिकट के दाम में कोई कटौती या डिस्काउंट नहीं है। कंपनी ने सभी के लिए 3,000 रुपए की टिकट रखी है। इस टिकट को लोग वनप्लस कंपनी की वेबसाइट oneplus.in पर जाकर खरीद सकते हैं।

मुंबई के अलावा भी शहरों में इवेंट

कंपनी ने इसके अलावा इस इवेंट से संबंधित एक जानकारी देते हुए कहा है कि वनप्लस कंपनी के इस इवेंट को देखने जो लोग मुंबई नहीं आ पाएंगे, उनके लिए कंपनी अलग-अलग शहरों में प्री पार्टी टूर होस्ट करने जा रही है। ऐसे में दूसरे शहरों के वनप्लस फैन्स भी कंपनी के इवेंट का आनंद उठा पाएंगे। इन शहरों में मुंबई, कोलकाता, पुणे, गुरुग्राम, हैदराबाद और बेंगलुरु शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Company is going to organize a music event in Mumbai. This event will be held on 16 November i.e. The name of this event is OnePlus Music Festival. The event's top music superstars Katy Perry and Dua Lipa are coming to attend this event. Along with him, Indian star Amit Trivedi, Ritwij and some music groups of India are also going to join.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X