Home
News

OnePlus Nord 2 में फिर से हुआ ब्लास्ट, जानें क्या है कारण

OnePlus Nord 2 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अपने शानदार हैंडसेट के लिए भी और बार-बार ब्लास्ट के लिए भी। जी हाँ, अभी एक और घटना सामने आई है जिसमें वनप्लस नॉर्ड 2 के ब्लास्ट होने की खबर है। भारत में पहले से ही दो उदाहरण सामने आए हैं जहां वनप्लस नॉर्ड 2 के विस्फोट ने पीड़ितों को घायल कर दिया था। और अब, एक और घटना सामने आई है जहाँ एक वकील के पास OnePlus Nord 2 फोन था और वो फट गया।

OnePlus Nord 2 में फिर से हुआ ब्लास्ट, जानें क्या है कारण

OnePlus Nord 2 के ब्लास्ट की फिर से आयी घटना सामने

इस नए OnePlus Nord 2 ब्लास्ट की जानकारी गौरव गुलाटी ने ट्विटर पर दी है। यूजर का आरोप है कि उसका वनप्लस नॉर्ड 2 शुरू में आग लग गई और बाद में उसमें विस्फोट हो गया। गुलाटी, जो दिल्ली के एक वकील हैं, ने वनप्लस नॉर्ड 2 यूनिट की तस्वीरें साझा की हैं जो विस्फोट के कारण पूरी तरह से ब्लास्ट हो चुकी है।

MySmartPrice की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि डिवाइस विक्टिम की जेब में था और स्मार्टफोन से गर्मी महसूस होने पर, उसने अपने कपड़े फेंक दिये। पीड़ित द्वारा शेयर किए गए फोटो OnePlus Nord 2 के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त बैक और फ्रंट पैनल को दिखाती हैं।

क्या थी इस बार OnePlus Nord 2 ब्लास्ट की वजह?

जहां तक ​​इस विस्फोट के कारणों का सवाल है, कंपनी को अभी पूरी जांच रिपोर्ट पेश करनी है। एक आधिकारिक बयान में कंपनी ने खुलासा किया है कि वह किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले विस्फोट का कारण जानने के लिए मामले की जांच करेगी। जांच पूरी न होने के कारण कंपनी ने पीड़िता को मुआवजा देने से भी इनकार कर दिया है।

इस प्रकार बार-बार ब्लास्ट हो रहे है इस वनप्लस के मोबाइल ने लोगों के मन में एक डर भर दिया है, क्योंकि काफी लोगों ने इस फोन को खरीदा है और अब यह तीसरा मौका था जब OnePlus Nord 2 में ब्लास्ट हुआ है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Nord 2 continues to make headlines. Also for its great handset and also for repeated blasts.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X