OnePlus Nord 20 SE: पॉवरफुल 50MP कैमरे के साथ आएगा ये धांसू फोन, जानें क्या होंगे फीचर्स

वनप्लस जल्द ही नेक्स्ट-जेन वनप्लस 11 सीरीज़ लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। आगामी वनप्लस 11 को क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 एसओसी से लैस होगा। इस बीच, कंपनी के किफायती OnePlus Nord N20 SE को भारत में दो प्रमुख ई-कॉमर्स साइटों पर लिस्ट कर दिया गया है।
OnePlus Nord N20 SE को अगस्त में ग्लोबल मार्केट में US $ 178.49 में लॉन्च किया गया था, जो लगभग 14,500 रुपये है। भारत में भी, फोन की कीमत 15,000 रुपये से कम है। आपको बता दें की वनप्लस ने भारत में कभी भी नोर्ड एन सीरीज का कोई स्मार्टफोन लॉन्च नहीं किया है।
OnePlus Nord 20 SE Amazon और Flipkart पर हुआ लिस्ट
फोन को भारत के दो सबसे लोकप्रिय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म- Amazon और Flipkart पर लॉन्च किया गया है। Nord 20 SE में 6.56-इंच LCD HD+ (1612×720) LCD पैनल है जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और वाटरड्रॉप नॉच है। स्मार्टफोन एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर से लैस है। यह 4GB रैम के साथ आता है। हैंडसेट 64GB की इंटरनल स्टोरेज प्रदान करता है और इसमें एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है।
OnePlus Nord 20 SE की Specifications
वनप्लस नॉर्ड 20 एसई एक डुअल-रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 50MP का रियर कैमरा, 2MP का डेप्थ सेंसर और एक एलईडी फ्लैश शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा से लैस है। Nord 20 SE में 5000mAh की बैटरी यूनिट और 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। इसके अलावा, डिवाइस एंड्रॉइड 12 पर आधारित ऑक्सीजनओएस 12.1 पर रन करता है। स्मार्टफोन एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर को स्पोर्ट करता है जो पावर बटन भी दिया गया है।
OnePlus Nord 20 SE: Price in India
वनप्लस नॉर्ड 20 एसई की कीमत फ्लिपकार्ट पर 4GB+64GB वेरिएंट के लिए 14,990 रुपये है और इसी फोन को अमेज़न पर 14,588 रुपये में लिस्ट किया गया है। स्मार्टफोन ब्लू ओएसिस और सेलेस्टियल ब्लैक कलरवे में आएगा और यह दोनों प्लेटफॉर्म पर खरीदने के लिए पहले से ही उपलब्ध है। 15,000 रुपये से कम के साथ, नॉर्ड 20 एसई भारत में वनप्लस का अब तक का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है।


Click it and Unblock the Notifications








