Home
News

अरे वाह! OnePlus Nord 5 आने से पहले Nord 4 की कीमत धड़ाम, अभी कर लें खरीदारी

OnePlus Nord 5 के लॉन्च से पहले OnePlus Nord 4 की कीमत में भारी कटौती हुई है। अगर आप नया फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये मौका खास हो सकता है। 2024 में लॉन्च हुए वनप्लस नॉर्ड 4 को अभी खरीदेंगे तो आपकी अच्छी बचत हो जाएगी।

नया फोन आने से पहले क्या इसे खरीदना सही है और इसमें क्या स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं, साथ ही इस पर क्या ऑफर मिल रहे हैं। सब जानेंगे इस खबर में।

OnePlus Nord 5 आने से पहले Nord 4 की कीमत कम

OnePlus Nord 4 लेटेस्ट प्राइस

वनप्लस नॉर्ड 4 5G के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत लॉन्च के वक्त 32,999 रुपये थी, लेकिन अब इसे 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी, इस पर सीधे ही 3000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप सेलेक्टेड कार्ड्स से पेमेंट करते हैं तो आपके 1000 रुपये और बच जाएंगे।

इसके बाद इफेक्टिव प्राइस हो जाएगा 28,999 रुपये। इस पर अमेजन एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। हालांकि, इसके लिए ब्रांड, फोन की कंडीशन और दूसरी जरूरी चीजें देखी जाएंगी।

स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

OnePlus Nord 4 में 6.74-इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 1.5K रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2150 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिपसेट द्वारा संचालित है, जो 12GB/16GB LPDDR5X रैम और 256GB/512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। फोन में 5500mAh की बैटरी है, जो 100W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप में 50MP का सोनी LYT-600 मेन सेंसर (OIS), 8MP अल्ट्रावाइड और 16MP फ्रंट कैमरा शामिल है। ऑक्सीजनOS 14.1 पर चलने वाला यह फोन AI फीचर्स और 4 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट प्रदान करता है। इसका यूनिबॉडी एल्यूमिनियम डिजाइन और अलर्ट स्लाइडर इसे प्रीमियम लुक देता है।

हालांकि, इसमें माइक्रोएसडी स्लॉट और 4K स्टेबलाइज्ड वीडियो की कमी है। फोन की एक खासियत यह है कि यह वनप्लस के दावे के अनुसार 5G युग का एकमात्र मेटल यूनिबॉडी स्मार्टफोन है। फोन एक्वा टच तकनीक को सपोर्ट करता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X