Home
News

OnePlus Nord 5 के लॉन्च से पहले Nord 4 की घटी कीमत, शानदार है मौका

8 जुलाई 2025 को OnePlus दो नए स्मार्टफोन लेकर आ रहा है। OnePlus Nord 5 और Nord CE 5। इनके लॉन्च से पहले ग्राहकों को एक खुशखबरी मिल गई है। पुराने वाले OnePlus Nord 4 पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है।

सोलिड मिड-रेंज परफॉर्मर को आप सस्ते दाम में अपना बना सकते हैं। फोन में कीमत के लिहाज से तगड़े स्पेसिफिकेशन ऑफर किए गए हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

OnePlus Nord 4 की घट गई कीमत

OnePlus Nord 4 अमेजन डील

OnePlus Nord 4 स्मार्टफोन को 32,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अब यह 29,498 रुपये में आपका हो सकता है। यह कीमत 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की है। यह डील अमेजन पर मिल रही है। इस पर 27,400 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। हालांकि, इसके लिए जरूरी है कि आपके पुराने फोन की कंडीशन ठीक हो।

OnePlus Nord 4 स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

वनप्लस नॉर्ड 4 में मेटैलिक यूनिबॉडी डिजाइन है। फोन में 6.74-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2150 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 चिपसेट है, जिसे 12GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है और यह Android 14 पर बेस्ड OxygenOS 14.1 पर चलता है।

फोन में OIS के साथ 50MP Sony LYT-600 मेन सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा मिलता है, जो 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसे पानी और धूल से सेफ रखने के लिए IP65 की रेटिंग मिली हुई है। स्मार्टफोन 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,500 mAh की बैटरी से पावर लेता है।

Take a Poll

क्या खरीदना चाहिए?

अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं और वनप्लस के फैन हैं तो इसे खरीद सकते हैं। फोन कीमत के लिहाज से तगड़ी खूबियां ऑफर करता है। अगर आप ज्यादा अपग्रेड्स की परवाह नहीं करते हैं तो इसे बेफिक्र होकर ले सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X