नया फोन खरीदना है? OnePlus Nord 4 पर मिल रही धमाकेदार डील, बचेंगे हजारों रुपये
नया स्मार्टफोन लेते वक्त बहुत मशक्कत करनी पड़ती है। हर किसी को बजट में एक ऐसा फोन चाहिए होता है, जो ऑल-राउंड परफॉर्मेंस दे। अगर आप भी नया फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं और कोई बढ़िया डील चाहते हैं तो हम आपके लिए एक शानदार डील लेकर आए हैं।
अगर आप इस डील में फोन को खरीदेंगे तो आपकी हजारों रुपये की बचत हो जाएगी। OnePlus Nord 4 की हम बात कर रहे हैं, जो पावरफुल फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है। Flipkart पर मिल रही डील की बदौलत इस फोन की कीमत काफी कम हो गई है। आइए पूरी डिटेल जान लेते हैं।

OnePlus Nord 4 फ्लिपकार्ट डील
8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए ₹32,999 की लॉन्च कीमत वाला वनप्लस नॉर्ड 4 अब फ्लिपकार्ट पर सिर्फ ₹26,834 में उपलब्ध है। इसमें कोई अतिरिक्त कूपन या छुपी शर्तें शामिल नहीं हैं। यानी सीधे ₹6,165 की बचत। इसके अलावा, एक्सिस बैंक फ्लिपकार्ट डेबिट कार्ड यूजर्स को अतिरिक्त ₹750 कैशबैक भी मिलेगा, जिससे इसकी इफेक्टिव कीमत घटकर ₹26,084 हो जाएगी।
वहीं, अगर आपके पास कोई पुराना स्मार्टफोन पड़ा है, तो उसे एक्सचेंज कर कीमत को और भी कम किया जा सकता है।
OnePlus Nord 4 स्पेसिफिकेशन
वनप्लस नॉर्ड 4 एक स्लीक मेटैलिक यूनिबॉडी डिजाइन के साथ आता है। फ्रंट में 6.74-इंच का बड़ा 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2150 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। नॉर्ड 4 को पावर देता है स्नैपड्रैगन 7+ Gen 3 चिपसेट, जिसे 12GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
यह Android 14 बेस्ड OxygenOS 14.1 पर चलता है, जो स्मूद, कस्टमाइजेबल और बLOAT-फ्री सॉफ्टवेयर अनुभव प्रदान करता है। इसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा OIS के साथ दिया गया है, जो शार्प और स्टेबल शॉट्स सुनिश्चित करता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग @60fps सपोर्ट करता है।


Click it and Unblock the Notifications








