Home
News

नया फोन लेना है? थोड़ा रुक जाइए! जल्द आ रहा OnePlus का तगड़ा फोन

OnePlus Nord 5 स्मार्टफोन के बारे में लॉन्च से पहले तमाम तरह की डिटेल लीक हो चुकी है। फोन बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है, जहां इसके कई मुख्य स्पेक्स के बारे में पता चला है। नॉर्ड 5 के इंडियन वेरिएंट को Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है। अगर आप नया मिड-रेंज फोन लेने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार किया जा सकता है।

वनप्लस नॉर्ड 5 CPH2707 मॉडल नंबर के साथ गीकबेंच पर देखा गया है। फोन एंड्रॉइड 15 अपडेट और 12GB रैम के साथ आ रहा है। टिपस्टर ने पहले कहा था कि नॉर्ड 5 चीनी वेरिएंट में मीडियाटेक डाइमेंशन 9400e चिपसेट हो सकता है। यह वही चिप है जो वनप्लस ऐस 5 रेसिंग एडिशन में मिलती है।

जल्द आ रहा OnePlus का तगड़ा फोन

एक्सपेक्टेड स्पेसिफिकेशन

चीनी मॉडल CPH2709 को लंदन स्थित GCF, UAE के TDRA, सिंगापुर के IMDA, मलेशिया के SIRIM और जर्मनी के TUV रीनलैंड जैसी सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्ट किया जा चुका है। नॉर्ड 5 में 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,650mAh की बैटरी होने की उम्मीद है। यह नॉर्ड 4 के अंदर मौजूद 5500mAh की बैटरी से बड़ी है। चार्जिंग स्पीड समान ही रह सकती है।

अफवाह है कि पीछे की तरफ 50MP + 8MP का ड्यूल कैमरा और सामने की तरफ 16MP का सेल्फी कैमरा होगा। Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक, एक नए स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर होने की बात सामने आई है। यह चिपसेट फोन को बहुत फास्ट और स्मूथ बनाएगा।

इस प्रोसेसर में तीन तरह के कोर हैं जो अलग-अलग स्पीड पर काम करते हैं।

  • एक प्राइम कोर 3.01GHz की स्पीड पर।
  • चार परफॉर्मेंस कोर 2.80GHz की स्पीड पर।
  • तीन एफिशिएंसी कोर 2.02GHz की स्पीड पर।

ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 735 GPU दिया गया है, जो गेमिंग और वीडियो एक्सपीरियंस को बेहतरीन बनाएगा। यह नया चिपसेट Snapdragon 7+ Gen 3 SoC (जो Nord 4 में है) से थोड़ा तेज है, चाहे वो CPU की स्पीड हो या GPU की।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X