Home
News

लॉन्च से पहले बैटरी डिटेल लीक! OnePlus Nord 5 की जल्द होगी एंट्री, पावरफुल मिलेंगे फीचर्स

OnePlus अपनी नॉर्ड सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। नेक्स्ट जेनरेशन फोन का नाम OnePlus Nord 5 होगा। हाल ही में अपकमिंग फोन के स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। TUV सर्टिफिकेशन पर इसकी बैटरी डिटेल भी मिल गई है।

पिछले साल के वनप्लस नॉर्ड 4 के सक्सेसर के तौर पर आ रहे फोन में कई अपग्रेड फीचर्स मिलेंगे। इसका मॉडल नंबर CPH2079 है। इसमें फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6650mAh बैटरी मिलेगी। जो पिछले साल की 5,500mAh की तुलना में ज्यादा है। नॉर्ड 5 में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

OnePlus Nord 5 की जल्द होगी एंट्री

वनप्लस नॉर्ड 5 में क्या होगा खास?

एक टिपस्टर के अनुसार, वनप्लस नॉर्ड 5 कथित तौर पर वनप्लस ऐस 5 रेसिंग एडिशन का रीब्रांडेड वर्जन होगा, जिसे इस महीने के अंत में चीन में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अपकमिंग ऐस 5 स्मार्टफोन में डाइमेंशन 9400e चिपसेट होने की अफवाह है। डिवाइस में ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ इंटीग्रेटेड 6.77-इंच स्ट्रेट डिस्प्ले होने की उम्मीद है।

DCS के अनुसार, ऐस 5 रेसिंग एडिशन में 50MP+2MP रियर कैमरे, 16MP सेल्फी स्नैपर और प्लास्टिक मिडिल फ्रेम होने की बात कही गई है। चीन और ग्लोबल वेरिएंट के बीच थोड़े अंतर होने की उम्मीद है। याद दिला दें कि वनप्लस नॉर्ड 4 को वैश्विक स्तर पर 29,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। ऐसे में उम्मीद है कि अपकमिंग डिवाइस भी इसी कीमत के आसपास एंट्री लेगा।

OnePlus Nord 4 के स्पेक्स

जानकारी के लिए OnePlus Nord 4 में 5500mAh की बैटरी दी गई है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर लगाया गया है। फोन 50MP+8MP डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें सेल्फी के लिए 16MP का सेंसर लगा हुआ है। स्मार्टफोन में 6.74 इंच की प्लूइड एमोलेड स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 2150 निट्स है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X