नया फोन खरीदना है? थोड़ा इंतजार कर लो; OnePlus जल्द लॉन्च करेगा नया स्मार्टफोन
OnePlus मिड-रेंज सेगमेंट के लिए एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह फोन पिछले साल आए नॉर्ड 4 का सक्सेसर होने वाला है।
OnePlus Nord 5 के बारे में लॉन्च से पहले कई तरह की डिटेल रिवील हो चुकी है। इस फोन को जून के लास्ट में या जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है। अपकमिंग फोन के बारे में क्या डिटेल पता चल चुकी है। सब यहां बताने वाले हैं।

OnePlus Nord 5 डिजाइन
नॉर्ड 5 6.77-inch flat OLED डिस्प्ले के साथ एंट्री ले सकता है। इसका रेजॉल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। फोन में सिक्योरिटी के लिए ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।
OnePlus Nord 5 Specifications
परफॉर्मेंस के लिहाज से कंपनी सबसे बड़ा अपग्रेड करने वाली है। पिछले फोन में क्वालकॉम का चिपसेट लगा था, लेकिन इस बार मीडियाटेक का चिपसेट मिलेगा। फोन में MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसे 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जा सकता है।
फोन को TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया है, जिसके मुताबिक इसमें 80W Fast Charging को सपोर्ट करने वाली 6,650mAh की बैटरी मिल सकती है। यह पिछले फोन से अपग्रेड है क्योंकि उसमें 5500mAh की बैटरी लगी थी, साथ में चार्जिंग सपोर्ट भी 100W था।
OnePlus Nord 5 कैमरा फीचर्स
इसमें OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड और 16MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फोन में स्टीरियो स्पीकर, IR ब्लास्टर मिलेगा। यह एंड्रॉइड 15 बेस्ड OxygenOS 15 पर रन करेगा। Nord 5 को Green, Silver और Black कलर में लॉन्च किया जाएगा।
OnePlus Nord 5 Price
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन को 30,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। अगर कीमत सही होती है, तो यह मिड-रेंज में मजबूत दावेदार बन जाएगा। इस सेगमेंट में पहले से भी कई दमदार फोन मौजूद हैं।


Click it and Unblock the Notifications








