144fps गेमिंग, Snapdragon 8s Gen 3 और कूलिंग सिस्टम, OnePlus Nord 5 इंडिया में लॉन्च को तैयार
8 जुलाई को दोपहर 2 बजे OnePlus Nord 5 सीरीज की एंट्री इंडियन मार्केट में होने जा रही है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि नॉर्ड सीरीज के साथ Nord CE5 और OnePlus Buds 4 भी लॉन्च किए जाएंगे।
अपकमिंग लाइनअप के लिए भारत में इवेंट आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि OnePlus पहली बार अपनी Nord सीरीज में फ्लैगशिप-ग्रेड प्रोसेसर देने जा रही है।

OnePlus Nord 5 का लॉन्च नजदीक
OnePlus Nord 5 में Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर मिलेगा, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। इसके साथ Kryo CPU और LPDDR5X रैम मिलेगी, जिससे फोन मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग में भी रॉकेट की तरह काम करेगा। कंपनी का कहना है कि Nord 5 पर BGMI को 90fps पर और फ्रेम इंटरपोलेशन की मदद से 144fps तक चलाया जा सकता है। इतना ही नहीं, Call of Duty Mobile को यह डिवाइस 144fps पर नैटिवली रन करने में सक्षम होगा।
Cryo-Velocity VC कूलिंग सिस्टम
गेमिंग के दौरान डिवाइस को ठंडा रखने के लिए इसमें Cryo-Velocity VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है। यह कूलिंग सिस्टम एक बड़े वेपर चेंबर और ग्रेफीन-बेस्ड मटेरियल के साथ आता है, जो CPU, कैमरा मॉड्यूल और बैटरी सहित सभी अहम हिस्सों को कवर करता है। इससे लंबे समय तक बिना ओवरहीटिंग के हाई परफॉर्मेंस सुनिश्चित होती है।
जहां OnePlus ने Nord CE5 के लॉन्च की पुष्टि कर दी है, वहीं इसके फीचर्स या स्पेसिफिकेशन को लेकर अब तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। उम्मीद की जा रही है कि लॉन्च के करीब आते-आते कंपनी इसकी और डिटेल्स जारी करेगी।
OnePlus Buds 4
OnePlus Buds 4 भी इसी इवेंट में लॉन्च होंगे। इनमें डुअल ड्राइवर्स और डुअल DACs दिए गए हैं। ये वायरलेस ईयरबड्स Hi-Res ऑडियो को सपोर्ट करते हैं और LHDC 5.0 कोडेक व 3D ऑडियो एक्सपीरियंस के साथ आते हैं। गेमर्स के लिए इसमें 47ms लो-लेटेंसी गेम मोड दिया गया है। Buds 4 को Zen Green और Storm Gray कलर्स में लॉन्च किया जाएगा।
कुल मिलाकर, OnePlus इस बार अपनी Nord सीरीज में कई बड़े बदलाव कर रहा है। अगर आप गेमिंग और परफॉर्मेंस दोनों को बैलेंस करना चाहते हैं, तो 8 जुलाई का ये लॉन्च इवेंट आपके लिए खास हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








