Home
News

OnePlus Nord 5 या Poco F7 मिड-रेंज में कौन है दमदार, किसे खरीदने में फायदा

OnePlus Nord 5 vs Poco F7 5G: अगर आप मिड-रेंज सेगमेंट में नया फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus Nord 5 और Poco F7 5G में से किसी एक को चुन सकते हैं। अगर आप इन दोनों फोन्स का कंपेरिजन चाहते हैं कि कौन-सा बेहतर है?

हम यहां डिस्प्ले, बैटरी और प्रोसेसर समेत बाकी चीजों का कंपेरिजन करने वाले हैं। दोनों ही फोन प्रीमियन डिजाइन और AI फीचर्स के साथ आते हैं। इस कंपेरिजन से आपको दोनों ही फोन्स के बारे में आइडिया हो जाएगा और आपको खरीदारी करने में आसान होगी।

OnePlus Nord 5 या Poco F7 में कौन है दमदार?

OnePlus Nord 5 vs Poco F7 प्राइस कंपेरिजन

दोनों ही फोन सेम प्राइस सेगमेंट को टारगेट करते हैं। वनप्लस नॉर्ड 5 की शुरुआती कीमत 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 31,999 रुपये है। इसका 12GB+256GB और 12GB+512GB वेरिएंट क्रमश: 34,999 और 37,999 रुपये है।

दूसरी तरफ, Poco F7 5G का 12GB+256GB वेरिएंट 31,999 रुपये में आता है। इसके 12GB+512GB मॉडल की कीमत 33,999 रुपये है। फोन साइबर सिल्वर एडिशन, फ्रॉस्ट व्हाइट और फैंटम ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है।

मॉडल वेरिएंट भारत में कीमत
OnePlus Nord 5 8GB RAM+128GB 31,999 रुपये
12GB RAM+256GB 34,999 रुपये
12GB RAM+512GB 37,999 रुपये
Poco F7 5G 12GB RAM+256GB 31,999 रुपये
12GB RAM+512GB 33,999 रुपये

डिस्प्ले और IP रेटिंग

दोनों फोन में 6.84 इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है। वनप्लस नॉर्ड 5 144Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ काम करता है। पोको एफ7 की बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 1.5K रेजॉल्यूशन और 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन और HDR10+ सर्टिफिकेशन मिला हुआ है। Nord 5 को IP65 की रेटिंग मिली हुई है और इसका वजन 211 ग्राम है। पोको के फोन को IP66, IP68, IP69 रेटिंग मिली हुई है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

दोनों फोन में क्वालकॉम का पावरफुल प्रोसेसर परफॉर्मेंस के लिए लगाया गया है। OnePlus Nord 5 में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर और Poco F7 5G में Snapdragon 8s Gen 4 मिल रहा है। नॉर्ड 5 एंड्रॉइड 15 बेस्ड OxygenOS 15 पर चलता है। वहीं, पोको एफ7 HyperOS 2.0 पर चलता है।

OnePlus Nord 5 vs Poco F7 कैमरा

कैमरे की बात करें तो, दोनों डिवाइस में 50MP के प्राइमरी सेंसर हैं, लेकिन सेंसर के प्रकार और फ्रंट कैमरा के स्पेसिफिकेशन अलग-अलग हैं। OnePlus Nord 5 में मेन रियर कैमरे के लिए OIS के साथ Sony LYT-700 सेंसर और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। फ्रंट कैमरा सबसे अलग है, जो सेल्फी के लिए हाई-रिजॉल्यूशन वाला 50MP का Samsung ISOCELL JN5 सेंसर देता है। इसकी तुलना में Poco F7 5G में भी 50MP का Sony IMX882 सेंसर और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर है, लेकिन फ्रंट कैमरा 20MP का है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

बैटरी लाइफ और चार्जिंग में पोको का फोन आगे हैं। Poco F7 5G के भारतीय वेरिएंट में 7,550mAh की बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। नॉर्ड 5 में 80W सुपरVOOC चार्जिंग के साथ 6,800mAh की बैटरी है। इसके अलावा, पोको गेमिंग या हेवी मल्टीटास्किंग के दौरान परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए 3D आइसलूप कूलिंग सिस्टम और AI-बेस्ड थर्मल रेगुलेशन को इंटीग्रेट करता है।

दोनों फोन 5G, NFC, GPS और USB टाइप-C को सपोर्ट करते हैं। हालांकि, वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 6.0 के साथ पोको एक बार फिर आगे निकल जाता है, जबकि नॉर्ड 5 में वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.4 है। वनप्लस में एक IR ब्लास्टर और एक प्रोग्रामेबल प्लस की शामिल है, जो इसे कस्टमाइज में मदद करता है।

फीचर OnePlus Nord 5 Poco F7 5G
डिस्प्ले 6.83 इंच AMOLED, 144Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस 6.83 इंच AMOLED, 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3200 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10+
प्रोसेसर Snapdragon 8s Gen 3 Snapdragon 8s Gen 4
रैम/स्टोरेज 8GB/128GB, 12GB/256GB, 12GB/512GB 12GB/256GB, 12GB/512GB
रियर कैमरा 50MP (Sony LYT-700, OIS) + 8MP अल्ट्रावाइड 50MP (Sony IMX882) + 8MP अल्ट्रावाइड
फ्रंट कैमरा 50MP (Samsung ISOCELL JN5) 20MP
बैटरी 6800mAh, 80W SuperVOOC चार्जिंग 7550mAh, 90W फास्ट चार्जिंग, 22.5W रिवर्स चार्जिंग
ऑपरेटिंग सिस्टम OxygenOS 15 (Android 15 पर आधारित) HyperOS 2.0 (Android 15 पर आधारित)
डिज़ाइन/रग्डनेस 211g वजन, IP65 रेटिंग मेटल फ्रेम, ग्लास बैक, IP66/IP68/IP69 रेटिंग
कनेक्टिविटी Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, IR ब्लास्टर, Plus Key Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0
सॉफ्टवेयर सपोर्ट ---- 4 साल Android अपडेट, 6 साल सिक्योरिटी पैच
कूलिंग ---- 3D IceLoop कूलिंग, AI-थर्मल रेगुलेशन

फाइनल वर्डिक्ट

वनप्लस नॉर्ड 5 और पोको F7 5G दोनों ही 40,000 रुपये से कम कीमत की कैटेगरी में बेहतरीन कीमत और परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं। नॉर्ड 5 में हाई रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन, बड़ा फ्रंट कैमरा और प्लस की व आईआर ब्लास्टर जैसे अनोखे हार्डवेयर फीचर्स हैं। जबकि पोको के फोन में नया चिपसेट, ज्यादा ब्राइटनेस और ड्यूरेबल डिस्प्ले और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X