Home
News

21 जुलाई को दुनिया के पहले AR इवेंट में लांच होगा OnePlus Nord

OnePlus एक ग्लोबल स्मार्टफोन कंपनी है और हर बार की तरह इस बार भी एक शानदार स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। OnePlus Nord 21 जुलाई को भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है, ऐसा पहली बार है जब दुनिया में AR की मदद से कोई फोन लांच हो रहा है। स्मार्टफोन की लॉन्चिंग 21 जुलाई 2020 शाम 7.30 बजे होगी। OnePlus Nord दुनिया का पहला AR स्मार्टफोन है, फोन लॉन्च का एक्सपीरियंस Oneplus Nord AR ऐप के जरिए लिया जा सकता है, जो गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर मौजूद है।

21 जुलाई को दुनिया के पहले AR इवेंट में लांच होगा OnePlus Nord

OnePlus Nord का हैंड-ऑन एक्सपीरियंस

OnePlus ने अपने इस इनोवेटिंग फोन लॉन्च के साथ एक स्पेशल इनविटेशन भी डिजाइन किया है जो यूज़र्स को AR Technology के जरिए OnePlus Nord का हैंड-ऑन एक्सपीरियंस देगा। ये इनविटेशन अमेज़न पर 99 रु में 11 जुलाई 12 बजे दोपहर से मिल रहा है। जो यूज़र्स AR लॉन्च इनविटेशन खरीदेंगे, उन्हें अमेज़न पर लॉन्च डे लॉटरी में भी पार्टिसिपेट करने का मौका मिलेगा, जिसमें यूज़र्स को गिफ्ट भी मिलेगा।

OnePlus Nord AR लांच इनविटेशन का यूज़ कैसे करें

प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से OnePlus Nord AR App को डाउनलोड करें।
• AR का अनुभव लेने के लिए इस ऐप को डाउनलोड करके उसे जरूरी पर्मिशन दें।
• WEB AR का अनुभव करने के लिए आप इनवाइट में QR कोड को स्कैन करें। आप QR कोड को नेटिव कैमरा ऐप के जरिए, गूगल लेंस के जरिए या किसी भी दूसरे QR कोड स्कैनर के जरिए स्कैन कर सकते हैं।
• WEB AR को लोड करने के बाद आपको AR Invitation को स्कैन करन होदा और फिर आप OnePlus Nord डिवाइस के साथ हैंड ऑन एक्सपीरियंस ले पाएंगे।
• OnePlus Nord के बारे में ताजा और नई अपडेट्स को जानने के लिए आप Oneplus Nord के इंस्टाग्राम और वेबसाइट से जुड़े रहें।

OnePlus Nord AR App का इस्तेमाल करने के लिए...

• गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से OnePlus Nord AR App को डाउनलोड करें।
• इस ऐप को इंस्टॉल करके इसको जरूरी पर्मिशंस दें।
• इस ऐप को लॉन्च करके इंस्ट्रक्शन को फॉलो करें और अपना अवतार सेट करें
• लॉन्च वाले दिन AR ऐप का इस्तेमाल करके AR लॉन्च देखें
• OnePlus Nord AR App को खोलें और 31 जुलाई की शाम 7.30 बजे लॉन्च देखने के लिए तैयार हो जाएं
• AR Experience का शानदार अनुभव लेने के लिए ऐप को खोलने के बाद स्क्रीन पर आने वाले इंस्ट्रक्शंस को फॉलो करें
• AR Streaming का अनुभव लेने के लिए एक बात का खास ख्याल रखें कि आपके डिवाइस में तेज इंटरनेट कनेक्शन हो।

OnePlus Nord की प्री-बुकिंग शुरू

OnePlus Nord की प्री-बुकिंग अमेज़न पर 15 जुलाई से शुरू हो चुकी है। इस फोन को 499 रु देकर यूज़र्स आसानी से प्री बुक कर सकते हैं। यूज़र्स अमेज़न पर Notify Me पर क्लिक कर सकते हैं ताकि उन्हें इस फोन की सभी अपडेट मिल सके। इसके लिए यूज़र्स OnePlus Nord का इंस्टाग्राम और वेबसाइट को भी फॉलो कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The OnePlus company has also designed a special invite with the launch of its innovative phone that will give users a hands-on experience of OnePlus Nord through AR technology. This invitation is available on Amazon from 12 noon on July 11 at a price of 99 rupees.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X