Home
News

108MP कैमरा वाले फोन पर शानदार छूट, बहुत कम कीमत में आपका हो जाएगा तगड़ा OnePlus फोन

अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो OnePlus Nord CE 3 Lite 5G आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। इस पर बैंक और एक्सचेंज ऑफर दिए जा रहे हैं। जिनके बाद प्रभावी कीमत काफी कम हो जाती है। फोन में कीमत के लिहाज से तगड़े स्पेसिफिकेशन ऑफर किए गए हैं।

फोन में फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली बड़ी बैटरी दी गई है। साथ में परफॉर्मेंस के लिए पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है। इस पर क्या डील मिल रही है और फोन किन फीचर्स से लैस है। यहां बताने वाले हैं।

108MP कैमरा वाले फोन पर शानदार छूट

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के स्पेक्स

वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट 5G में 6.72 इंच की IPS LCD स्क्रीन मिलती है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1080 x 2400 पिक्सल रेजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इसे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास ग्लास का प्रोटेक्शन भी मिला हुआ है।

फोन में परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने Snapdragon 695 5G प्रोसेसर लगाया है, जिसे एड्रेनो 619 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी मॉडल टॉप एंड वेरिएंट के तौर पर मिलता है।

बैटरी और कैमरा

फोन एंड्रॉइड 13 ओएस के साथ लॉन्च हुआ था। इसमें 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कैमरा के लिहाज से देखें तो इसमें सेल्फी के लिए 16MP का सेंसर मिलता है। रियर पैनल पर 108MP का प्राइमरी और 2MP का मैक्रो लेंस मिलता है।

108MP कैमरा वाले फोन पर शानदार छूट

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G प्राइस

इस फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 16,330 रुपये में बिक्री के लिए लिस्टेड है। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 5 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसको ग्राहक आसान किस्तों पर भी खरीद सकते हैं। इसमें ब्लैक और पेस्टल लाइम कलर ऑप्शन मिलते हैं। फोन कम कीमत में आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X