Home
News

OnePlus Nord CE 5 की खूबियां लीक! 7100mAh बैटरी और नया प्रोसेसर, कीमत होगी 25,000 हजार से कम

OnePlus अपनी CE सीरीज के तहत एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी कथित तौर पर OnePlus Nord CE 5 पर काम कर रही है। इस फोन को मैसिव बैटरी अपग्रेड के साथ लॉन्च किए जाने की बात कही गई है।

हाल ही में इस फोन से जुड़ी कई डिटेल लीक हुई हैं। फोन Nord CE 4 का सक्सेसर होगा। इसमें बैटरी और प्रोसेसर के मामले में बड़े अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे।

OnePlus Nord CE 5 की खूबियां लीक!

OnePlus Nord CE 5 स्पेसिफिकेशन (लीक्ड)

लीक्स के मुताबिक, OnePlus Nord CE 5 में 6.7-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। यह वही स्क्रीन साइज है जो पिछले मॉडल में भी देखने को मिला था। वनप्लस इस बार मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 चिपसेट देने वाला है, जो Snapdragon 7 Gen 3 से एक कदम ऊपर माना जा रहा है।

कैमरा के लिहाज से देखें तो रियर साइड पर 50MP Sony LYT600/IMX882 प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसमें f/1.8 अपर्चर और 4K 30/60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट होगा। इसके साथ 8MP Sony IMX355 अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी होगा। सेल्फी के लिए फ्रंट में 16MP कैमरा मिलने की उम्मीद है, जैसा कि Nord CE 4 में था।

बैटरी और चार्जिंग

स्मार्टफोन में सबसे बड़ा अपग्रेड बैटरी के लिहाज से होने वाला है। फोन में 7100mAh बैटरी दी जा सकती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ये पिछले मॉडल की 5500mAh और 100W चार्जिंग से अलग कॉम्बिनेशन है। फोन में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा।

डिजाइन

लीक्स के अनुसार फोन में नया डिजाइन देखने को मिलेगा, लेकिन फिलहाल इसकी झलक सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि इसमें सिंगल स्पीकर सेटअप हो सकता है।

की संभावित कीमत और लॉन्च डेट

वनप्लस नॉर्ड सीई 5 की कीमत 25,000 रुपये से कम रखी जा सकती है। याद दिला दें कि Nord CE 4 की कीमत 24,999 रुपये थी। इस फोन को मई में लॉन्च किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Nord CE 5 Expected launch date specs and price
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X