लॉन्च से पहले OnePlus Nord CE 5G की प्राइस हुई लीक, ऐसे है फीचर्स
OnePlus Nord CE 5G पिछले काफी समय से चर्चा में है। साथ ही कंपनी ने कई टीज़र भी जारी किए हैं जिस कारण लोग इस नए स्मार्टफोन के लिए बहुत उत्साहित है। अभी इसकी कीमत भी लीक हो चुकी है। बता दें कि यह जानकारी एचडीएफसी बैंक डॉकयुमेंट से आई है, जिसमें इस मोबाइल में डिस्काउंट के बारे में बताती है। तो आइये जानते है कि वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी की कीमत कितनी हो सकती है।

OnePlus Nord CE 5G की कीमत हुई लीक
लीकस्टर मुकुल शर्मा ने ट्वीट करके बताया है कि, वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी की कीमत 22,999 रुपये होगी। साथ ही इसमें एचडीएफसी बैंक के ऑफर की भी उम्मीद है और उन्हें 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसका मतलब यह है कि लोग एचडीएफसी बैंक कार्ड के इस्तेमाल पर स्मार्टफोन को 21,999 रुपये में खरीद पाएंगे।
कैसे है OnePlus Nord CE 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
यदि हम OnePlus ने Nord CE 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो आधिकारिक टीज़र के अनुसार, फोन एक स्लीक डिज़ाइन के साथ आएगा जो मूल नॉर्ड जैसा होगा। एक गोली के आकार का कैमरा सेटअप होगा जिसमें तीन रियर कैमरे होने की उम्मीद है। जबकि मुख्य कैमरा 64-मेगापिक्सेल का होगा और अन्य दो 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी हो सकता है।
जबकि यह फोन 7.9mm की मोटाई के साथ स्लीक पीस में आएगा और इसके अलावा फोन में 3.5m ऑडियो जैक भी आ सकता है।
वहीं अपफ्रंट में 6.43-इंच का पंच-होल डिस्प्ले होगा। यह 90Hz रिफ्रेश रेट के सपोर्ट के साथ इसे AMOLED स्क्रीन में आने की उम्मीद है।
अन्य स्पेसिफिकेशन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750G चिप, 8GB तक रैम, 128GB स्टोरेज, 30W फास्ट चार्जिंग के साथ और बैटरी 4,500mAh की हो सकती है। और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और बहुत कुछ अन्य फीचर्स शामिल हैं।
इस प्रकार अभी और भी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की जानकारियाँ आनी बाकी है लेकिन उसके लिए 10 जून को होने वाले लॉन्च इवेंट की प्रतीक्षा करनी होगी।


Click it and Unblock the Notifications








