9000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा OnePlus, जल्द हो सकती है एंट्री
OnePlus इंडियन मार्केट के लिए एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। कंपनी एक नई Turbo सीरीज लाने की तैयारी में है, जिसे सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Turbo 6 और Turbo 6V शामिल होंगे।
रिपोर्ट्स की मानें तो Turbo 6V ही भारत में OnePlus Nord CE 6 के नाम से एंट्री कर सकता है। कंपनी की यह सीरीज मिड-रेंज में परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी की वजह से खूब पॉपुलर है। आइए, जानते हैं अब तक सामने आई सभी डिटेल।

OnePlus Nord CE 6 के संभावित स्पेसिफिकेशन
लीक्स के मुताबिक, OnePlus Nord CE 6 में परफॉर्मेंस और बैटरी पर खास फोकस किया गया है। इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है। 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 1.5K AMOLED डिस्प्ले होने की संभावना है।
बैटरी और चार्जिंग
Nord CE 6 की सबसे बड़ी USP इसकी बैटरी हो सकती है। इसमें 9000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलने की बात कही गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। अगर यह लीक सही साबित होती है, तो यह OnePlus का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन होगा।
कैमरा सेटअप
रियर कैमरा
- 50MP प्राइमरी सेंसर
- 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
फ्रंट कैमरा: 32MP
डिजाइन और बिल्ड
- फ्लैट फ्रेम्स और हल्के कर्व्ड एज
- स्लिम कैमरा आइलैंड
- प्लास्टिक फ्रेम और बैक (Nord CE सीरीज जैसा)
डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस: IP66 / IP68 / IP69 / IP69K (लीक)
लॉन्च डेट और कीमत (संभावित)
OnePlus ने कन्फर्म किया है कि Turbo 6 और Turbo 6V 8 जनवरी 2026 को चीन में लॉन्च होंगे। अगर कंपनी अपनी पुरानी स्ट्रैटेजी फॉलो करती है, तो OnePlus Nord CE 6 भारत में जून 2026 तक एंट्री कर सकता है। इसकी शुरुआती कीमत ₹24,999 रुपये हो सकती है। पिछले वाले Nord CE 5 की लॉन्च कीमत 22,999 रुपये थी। फिलहाल इस फोन के बारे में कंपनी ने कुछ भी डेटा रिवील नहीं किया है। खासकर इंडियन मार्केट के लिहाज से।


Click it and Unblock the Notifications








