OnePlus Nord की यूज़र्स ने की शिकायत, ब्लूटूथ अपने आप हो जाता है डिस्कनेक्ट
OnePlus Nord को कुछ दिन पहले ही भारत में लॉन्च किया गया है। इस फोन के लॉन्च होने के बाद से इस फोन में काफी तरह की शिकायतें आ रही है। हालांकि वनप्लस कंपनी अपने इस नए फोन की सभी समस्याओं को फिक्स करके उसके लिए अपडेट भी जारी कर रही है। अब इस फोन की एक नई समस्या सामने आई है। इस फोन में ब्लूटूथ की समस्याएं सामने आ रही है।

वनप्लस नॉर्ड का ब्लूटूथ प्रॉब्लम
वनप्लस नॉर्ड को यूज़ करने वाले यूज़र्स इस फोन की शिकायत कर रहे हैं कि इसके ब्लूटूथ पेयर्ड डिवाइस से अपने आप डिस्कनेक्ट हो जाते हैं। इसकी वजह से यूज़र्स इस फोन की ब्लूटूथ कनेक्शन का पूरा आनंद नहीं ले पा रहे हैं। यूज़र्स ट्विटर, वनप्लस कम्यूनिटी फोरम में लगातार इस समस्या की शिकायत कर रहे हैं।
यूज़र्स ने अपनी शिकायतों में बताया है कि इस फोन का ब्लूटूथ प्रोपर काम करने में सक्षम नहीं है। कुछ लोगों का कहना है कि किसी भी वायरलैस हेडफोन का कनेक्शन एक मिनट भी कनेक्ट नहीं रह पाता है। वहीं कुछ का कहना है कि कॉल के दौरान ब्लूटूथ अपने आप 5-6 सेकेंड में ऑटो डिस्कनेक्ट हो जाता है।
डिस्प्ले और प्रोसेसर
OnePlus Nord के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.44 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्पले दिया है। यह एक फ्लूइड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 98 हर्टज़ है। इस फोन के डिस्प्ले का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस फोन का डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसके अलावा इसमें रिंगिंग मोड, वीडियो इनहांसर, नाइट मोड जैसे बहुत सारे फीचर्स दिए गए हैं।
इस फोन का प्रोसेसर इस फोन के फीचर्स की लिस्ट में प्रोसेसर का भी बड़ा नाम है। इस फोन में कंपनी ने ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी का इस्तेमाल किया है। यह प्रोसेसर 12 जीबी तक LPDDR4x RAM के साथ आता है।
इस फोन का कैमरा सेटअप
क्वॉड रियर कैमरा सेटअप अब हम इस फोन के कैमरा फीचर्स पर आते हैं। इसके बारे में सभी लोग डिटेल में जाना चाहते हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि इस फोन में कंपनी में क्वॉड कैमरा सेटअप यानी इससे पिछले हिस्से में चार के अंग्रेजी हैं इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है जो Sony IMX586 के सेंसर के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








