OnePlus Nord N10 5G और OnePlus Nord N100 की लॉन्च डेट, कैमरा, डिस्पले
स्मार्टफोन के लॉन्च की घोषणा OnePlus Nord सीरीज के दो नए कर दी गई है। इन दो नए स्मार्टफोन के नाम OnePlus Nord N10 5G और OnePlus Nord N100 है। इन दोनों फोन को 26 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा वनप्लस कंपनी अपने एक और स्मार्टफोन को भी 14 अक्टूबर के दिन लॉन्च करेगी। उस स्मार्टफोन का नाम OnePlus 8T है।

OnePlus Nord N10 5G और OnePlus Nord N100 की बात करें तो इस फोन को कुछ दिन पहले ही वनप्लस की वेबसाइट पर देखा गया था, तबसे इस फोन के लॉन्च होने के कयास लगाए जा रहे थे। अब आखिरकार पता चल गया है कि इन दोनों फोन को 26 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को भारतीय समयनुसार 5.30 बजे शाम को लॉन्च किया जाएगा।
OnePlus Nord N10/N105G स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 690 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है। जबकि OnePlus Nord N100 स्मार्टफोन में Snapdragon 460 प्रोसेसर दिया जाने की संभावनाएं हैं। फोन की कीमत 200 डॉलर हो सकती है। गौरतलब है कि ये कंपनी की लेटेस्ट सीरीज है जिसका पहला स्मार्टफोन नॉर्ड हाल ही में पेश किया गया था। हालांकि कंपनी उसी वक्त से संकते दे रही थी कि इस सीरीज में आगे भी स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जाएगा।
वनप्लस ने नया टीजर जारी किया है। इसमें अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर वीडियो शेयर की है। ऐसा लगता है नए वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन के लिए यूजर्स को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। हाल में ही OnePlus Nord N10 5G स्मार्टफोन लीक हुआ था, जिसके कंपनी जल्द लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वनप्लस नॉर्ड के नए फोन का हिंट दिया है।
स्मार्टफोन की 6.49-inch का full-HD+ डिस्प्ले हो सकती है। जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz संभावित है। फोन Snapdragon 690 प्रोसेसर से पावर्ड हो सकता है। अपकमिंग स्मार्टफोन के फोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी के स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है। हो सकता है कंपनी इसके अन्य भी वेरियंट को पेश करें। OnePlus Nord N10 5G स्मार्टफोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया होगा।


Click it and Unblock the Notifications








