OnePlus Nord सीरीज के जल्द होंगे दो फोन लॉन्च, इतनी सस्ती होगी कीमत
स्मार्टफोन मेकर कंपनी वनप्लस ने हाल ही में अपना नॉर्ड स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब कंपनी नॉर्ड सीरीज के दूसरे फोन भी लेकर आ रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस अपनी नॉर्ड सीरीज के दो स्मार्टफोन अक्टूबर के अंत तक लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ये स्मार्टफोन्स OnePlus Nord N10 और OnePlus Nord N100 हो सकते हैं। हालांकि फिलहाल इसके अलावा ज़्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

वनप्लस ने की मिड रेंज सेगमेंट में एंट्री-
बता दें कि वनप्लस ने साल 2020 में मिड रेंज सेगमेंट में एंट्री की और नॉर्ड स्मार्टफोन को लॉन्च किया। नॉर्ड के लॉन्च होने के बाद से ही लगातार खबरें आ रही थी कि वनप्लस अब बजट 5जी स्मार्टफोन लेकर आ सकती है। अब ये खबरें कंफर्म हो चुकी है। 14 अक्टूबर को कंपनी 8टी 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है।
वहीं, वनप्लस को अब पूरा फोकस प्रीमियम के साथ साथ बजट सेगमेंट पर भी है। OnePlus Nord N10/N105G स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 690 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च हो सकता है। जबकि OnePlus Nord N100 स्मार्टफोन में Snapdragon 460 प्रोसेसर दिया जाने की संभावनाएं हैं। फोन की कीमत 200 डॉलर हो सकती है।
गौरतलब है कि ये कंपनी की लेटेस्ट सीरीज है जिसका पहला स्मार्टफोन नॉर्ड हाल ही में पेश किया गया था। हालांकि कंपनी उसी वक्त से संकते दे रही थी कि इस सीरीज में आगे भी स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस ने नया टीजर जारी किया है। इसमें अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर वीडियो शेयर की है। ऐसा लगता है नए वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन के लिए यूजर्स को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। हाल में ही OnePlus Nord N10 5G स्मार्टफोन लीक हुआ था, जिसके कंपनी जल्द लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वनप्लस नॉर्ड के नए फोन का हिंट दिया है।
OnePlus Nord N10 5G स्पेसिफिकेशन्स (अनुमानित)
स्मार्टफोन की 6.49-inch का full-HD+ डिस्प्ले हो सकती है। जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz संभावित है। फोन Snapdragon 690 प्रोसेसर से पावर्ड हो सकता है। अपकमिंग स्मार्टफोन के फोन 6 जीबी रैम और 128 जीबी के स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है। हो सकता है कंपनी इसके अन्य भी वेरियंट को पेश करें। OnePlus Nord N10 5G स्मार्टफोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया होगा।


Click it and Unblock the Notifications








