Home
News

OnePlus Nord N100 होने वाला है लॉन्च, लीक हो गई सारी स्पेसिफिकेशन्स...जल्द पढ़ें

OnePlus Nord N100 जल्द ही लॉन्च होने वाला है। लेकिन लॉन्च से पहले ही फोन की कुछ डिटेल्स लीक हो गई हैं। ऑनलाइन लीक में फोन की रिलीज़ डेट और कीमत सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये फोन सोमवार को OnePlus Nord N10 5G के साथ मार्केट में पेश किया जा सकता है।

OnePlus Nord N100 होने वाला है लॉन्च, लीक हो गई सारी स्पेसिफिकेशन्स...जल्द पढ़ें

OnePlus Nord N100 कीमत और रिलीज़ डेट

बता दें कि टिपस्टर ईशान अग्रवाल ने 91Mobiles कॉलेब्रेशन के साथ OnePlus Nord N100 की कीमत और लॉन्च तारीख का खुलासा किया है। लीक के मुताबिक, वनप्लस नॉर्ड एन100 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को EUR 199 (लगभग 17,400 रुपये) की कीमत के साथ उतारा जा सकता है। यह कीमत यूरोपियन मार्केट की है। हालांकि, OnePlus ने इस पर कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं की है।

खबरें तो यह भी है कि वनप्लस नॉर्ड एन100 को सेल के लिए 10 नंवबर से उपलब्ध करा दिया जाएगा। आपको बता दें, रविवार को वनप्लस ने वनप्लस नॉर्ड एन100 के साथ वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी की मौजूदगी की ओर इशारा कर दिया है। कंपनी ने अपने ग्लोबल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट शेयर किया है। हालांकि ट्वीट में कोई जानकारी नहीं थी लेकिन इस ट्वीट से कंफर्म होता है कि वनप्लस जल्द ही ये दो स्मार्टफोन्स पेश करने वाली है।

OnePlus Nord N100 स्पेसिफिकेशन्स (expected)

कीमत और लॉन्च तारीख के अलावा, टिप्सटर ने वनप्लस नॉर्ड एन100 के कुछ स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी दी है। लीक्स के मुताबिक, फोन की डिस्प्ले 6.52 इंच एचडी+ होगी। फोन में स्टीरियो स्पीकर मौजूद होंगे। नॉर्ड एन100 ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर से पॉवर्ड होगा। इस फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित OxygenOS पर ऑपरेट होेने वाला है।

फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया होगा। सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा।

वनप्लस नॉर्ड एन100 फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है। इस फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद होगा, जो कि साल अक्टूबर 2018 में लॉन्च हुए OnePlus 6T लाइनअप से गायब है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Nord N100 is going to be launched soon. But before the launch, some details of the phone have been leaked. The release date and price of the phone have been revealed in the online leaks. It is being told that this phone can be introduced in the market on Monday with OnePlus Nord N10 5G.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X