Home
News

OnePlus Nord अब ओपन सेल में भी उपलब्ध, बस एक वेरिएंट को खरीदना मुश्किल

OnePlus Nord को अब वनप्लस कंपनी ने ओपन सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। अभी तक जो भी यूज़र्स इस स्मार्टफोन को खरीदना चाह रहे थे, उन्हें फ्लैश सेल का इंतजार करना पड़ रहा था। हालांकि अब ऐसा नहीं होगा। अब यूज़र्स को फ्लैश सेल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। OnePlus Nord को अब यूज़र्स कभी भी कहीं भी ओपन सेल के जरिए ही खरीद पाएंगें।

OnePlus Nord अब ओपन सेल में भी उपलब्ध, बस एक वेरिएंट को खरीदना मुश्किल

आपको बाता दें कि वनप्लस नॉर्ड वनप्लस कंपनी का एक बेहद चर्चित फोन है। इस फोन ने लॉन्च से पहले भी काफी चर्चाएं बटौरी थी और अब लॉन्च के बाद भी काफी चर्चाएं बटौर रहा है। आप भी अगर इस फोन की चर्चाओं के कायल हैं और फोन को खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको किसी भी सेल का इंतजार नहीं करना है।

बेस वेरिएंट ओपन सेल में उपलब्ध नहीं

आपको oneplus.in या amazon india की वेबसाइट पर जाना है और इस फोन को अपने लिए बुक करना है। हालांकि आपको एक बात बता दें कि वनप्लस नॉर्ड के बेस वेरिएंट यानि 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को अभी तक ओपन सेल में उपलब्ध नहीं कराया गया है। अगर आपको ये वाला वेरिएंट खरीदना है तो फ्लैश सेल का इंतजार करना होगा।

आइए आपको इस फोन के कुछ खास फीचर्स और उससे भी पहले इसकी कीमत के बारे में जानकारी देते हैं। स फोन की कीमत इस फोन की कीमत की बात करें तो कंपनी ने 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपए रखी है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 27,999 रुपए होती है। वहीं इस फोन का तीसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 29,999 रुपए होती है।

OnePlus Nord का डिस्प्ले OnePlus Nord में वनप्लस कंपनी में 6.44 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्पले दिया है। यह एक फ्लूइड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 98 हर्टज़ है। इस फोन के डिस्प्ले का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस फोन का डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसके अलावा इसमें रिंगिंग मोड, वीडियो इनहांसर, नाइट मोड जैसे बहुत सारे फीचर्स दिए गए हैं।

क्वॉड रियर कैमरा सेटअप

अब हम इस फोन के कैमरा फीचर्स पर आते हैं। इसके बारे में सभी लोग डिटेल में जाना चाहते हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि इस फोन में कंपनी में क्वॉड कैमरा सेटअप यानी इससे पिछले हिस्से में चार के अंग्रेजी हैं इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है जो Sony IMX586 के सेंसर के साथ आता है।

आपको बता दें कि इसी कैमरा सेंसर का इस्तेमाल कंपनी ने OnePlus 8 में भी किया है। फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का फीचर भी कंपनी ने दिया है। इस फोन का दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो ultra-wide एंगल के साथ आता है। वहीं इस फोन का तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो मैक्रो लेंस के साथ आता है। इन सबके अलावा इस फोन का चौथा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है जो डक्ट कैंसर के साथ इस फोन में शामिल किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Nord has now been made available for sale in the open sale by the OnePlus company. Till now, any users who wanted to buy this smartphone had to wait for the flash sale. However, this will not happen now. Now users will not have to wait for the flash sale. Now users will be able to buy OnePlus Nord anytime anywhere through open sale.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X