OnePlus Nord हुआ लांच, जानिए इसके फीचर्स और कीमत
OnePlus Nord को आज आखिरकार लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन के बारे में पिछले 2 महीनों से काफी चर्चाएं हो रही थी और सुर्खियों में लगातार इस स्मार्टफोन ने अपनी जगह बना कर रखी थी। आज आखिरकार इस स्मार्टफोन को वनप्लस कंपनी ने इंडिया में लॉन्च कर दिया है।
5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च
स्मार्टफोन में कंपनी ने 5G कनेक्टिविटी पंच होल डिस्पले डिजाइन क्वॉड कैमरा सेटअप समेत बहुत सारे खास और इन्नोवेटिव फीचर्स दिए हैं जो इस फोन को काफी स्टेशन बनाता है हम आपको उन सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताते हैं।
OnePlus Nord का डिस्प्ले
OnePlus Nord में वनप्लस कंपनी में 6.44 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्पले दिया है। यह एक फ्लूइड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 98 हर्टज़ है। इस फोन के डिस्प्ले का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस फोन का डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसके अलावा इसमें रिंगिंग मोड, वीडियो इनहांसर, नाइट मोड जैसे बहुत सारे फीचर्स दिए गए हैं।
इस फोन का प्रोसेसर
इस फोन के फीचर्स की लिस्ट में प्रोसेसर का भी बड़ा नाम है। इस फोन में कंपनी ने ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी का इस्तेमाल किया है। यह प्रोसेसर 12 जीबी तक LPDDR4x RAM के साथ आता है।
क्वॉड रियर कैमरा सेटअप
अब हम इस फोन के कैमरा फीचर्स पर आते हैं। इसके बारे में सभी लोग डिटेल में जाना चाहते हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि इस फोन में कंपनी में क्वॉड कैमरा सेटअप यानी इससे पिछले हिस्से में चार के अंग्रेजी हैं इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है जो Sony IMX586 के सेंसर के साथ आता है।
इस फोन का बाकी कैमरा सेंसर
आपको बता दें कि इसी कैमरा सेंसर का इस्तेमाल कंपनी ने OnePlus 8 में भी किया है। फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का फीचर भी कंपनी ने दिया है। इस फोन का दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो ultra-wide एंगल के साथ आता है। वहीं इस फोन का तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो मैक्रो लेंस के साथ आता है। इन सबके अलावा इस फोन का चौथा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है जो डक्ट कैंसर के साथ इस फोन में शामिल किया गया है।
डुअल फ्रंट कैमरे वाला फोन
इस फोन के फ्रंट कैमरा की बात करें तो उसमें कंपनी में दो-दो फ्रंट कैमरा दिया है, जो पंच होल डिस्पले के साथ आता है। इसका पहला कैमरा 32 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। इस फोन में काफी सारे सेल्फी फीचर्स भी शामिल किए गए हैं।
4K वीडियो रिकॉर्डिंग वाला फोन
इस फोन में कंपनी ने 4K वीडियो रिकॉर्ड करने की फैसिलिटी भी दी है, जो एक खास फीचर है। इसके अलावा इस फोन में नाइटस्कैप, सुपर मैक्रो, पोट्रेट, प्रो मोड, पनोरमा, एआई सीन डिटेक्शन, अल्ट्रा एचडीआर, अल्ट्रा वाइड सेल्फी जैसे बहुत सारे फीचर दिए गए हैं।
इस फोन की कीमत
इस फोन की कीमत की बात करें तो कंपनी ने 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपए रखी है। इसके अलावा इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 27,999 रुपए होती है। वहीं इस फोन का तीसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 29,999 रुपए होती है।
कलर वेरिएंट और बिक्री
इस फोन को कंपनी ने ब्लू मार्बल और ग्रे ऑनिक्स कलर में पेश किया है। इस फोन को कंपनी ने 4 अगस्त से मार्केट में उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। हालांकि 6 जीबी रैम वाला वेरिएंट सितंबर महीने में बिकना शुरू होगा। इस फोन को अमेज़न इंडिया और वनप्लस की वेबसाइट पर बेचा जाएगा। इसके अलावा देशभर के रिटेल स्टोर्स पर भी इस फोन को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








