OnePlus Nord की ओपन सेल कुछ ही देर में होगी शुरू
OnePlus Nord को अब से कुछ देर बाद बिक्री के लिए पेश किया जाने वाला है। इस फोन की सेल 6 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे से शुरू होने वाली है। इस फोन के बारे में काफी दिनों से चर्चाएं हो रही है और इसे खरीदने के लिए भी लोग काफी बेताब हैं। अब इस फोन को आखिरकार ओपन सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है।

OnePlus Nord की ओपन सेल
आपको बता दें कि इस फोन को पहले 4 अगस्त को ही लॉन्च ओपन सेल में बिक्री के लिए पेश किया जाना था लेकिन कंपनी ने कहा कि लोगों की ज्यादा डिमांड की वजह से इस फोन को की ओपन सेल को दो दिन आगे बढ़ा दिया गया। हालांकि अब इस फोन को आप खरीद सकते हैं। अब से कुछ ही मिनटों के बाद OnePlus Nord ओपन सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
इस फोन की कीमत और वेरिएंट
ये फोन अमेज़न की शॉपिंग वेबसाइट amazon.in और oneplus.in के जरिए इस फोन को खरीद सकते हैं। इस फोन को कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया गया है। इस फोन के तीन वेरिएंट को कंपनी ने कुछ दिन पहले लॉन्च किया है। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी बिक्री सितंबर से होगी। इस वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपए है।
इसके अलावा इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इसकी कीमत 27,999 रुपए है और ये 4 अगस्त से ओपन सेल में उपलब्ध होगा। इसके अलावा इस फोन का तीसरा और टॉप वेरिएंट 12 जीबी रैम वाला है जो 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस वेरिएंट की कीमत भी 29,999 रुपए है।
OnePlus Nord की डिस्प्ले
OnePlus Nord में वनप्लस कंपनी में 6.44 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्पले दिया है। यह एक फ्लूइड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 98 हर्टज़ है। इस फोन के डिस्प्ले का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस फोन का डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसके अलावा इसमें रिंगिंग मोड, वीडियो इनहांसर, नाइट मोड जैसे बहुत सारे फीचर्स दिए गए हैं।
इस फोन का कैमरा सेटअप
अब हम इस फोन के कैमरा फीचर्स पर आते हैं। इसके बारे में सभी लोग डिटेल में जाना चाहते हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि इस फोन में कंपनी में क्वॉड कैमरा सेटअप यानी इससे पिछले हिस्से में चार के अंग्रेजी हैं इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है जो Sony IMX586 के सेंसर के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








