Home
News

OnePlus Nord की प्री-बुकिंग आज से शुरू, ₹12000 तक का ऑफर उपलब्ध

By Gizbot Bureau

OnePlus Nord की प्री-बुकिंग आज से शुरू कर दी गई है। अगर आप इस फोन को सबसे पहले खरीदना चाहते हैं तो आप आज ही इस फोन को प्री-बुक कर सकते हैं ताकि ये नया वनप्लस फोन सबसे पहले आपके घर तक पहुंच जाए।

OnePlus Nord की प्री-बुकिंग शुरू

OnePlus Nord की प्री-बुकिंग शुरू

आपको एक खास बात बता दें कि फिलहाल OnePlus Nord को वनप्लस की वेबसाइट OnePlus.in पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस फोन को फिलहाल सिर्फ amazon.in पर ही प्री-बुक कर सकते हैं। उसके बाद इस फोन की बिक्री 4 अगस्त से शुरू होगी। लिहाजा, 4 अगस्त से आप बाकी का कीमत देकर इस फोन को खरीद सकते हैं।

प्री-बुकिंग के ऑफर्स

प्री-बुकिंग के ऑफर्स

इस फोन पर मिलने वाले शुरुआती ऑफर्स की बात करें तो इस फोन में कंपनी ने प्री-ऑर्डर ऑफर्स भी दिए हैं। इस फोन को प्री-बुक करने पर भी 100 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर 2000 रुपए की छूट मिलेगी।

इसके अलावा इस फोन को खरीदने पर 12,400 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल सकता है। वहीं नो कॉस्ट ईएमआई का भी ऑप्शन दिया जाएगा। इसके अलावा एचएसबीसी कार्ड से पेमेंट करने पर भी 5% का कैशबैक ऑफर यूज़र्स को दिया जाएगा।

5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

स्मार्टफोन में कंपनी ने 5G कनेक्टिविटी पंच होल डिस्पले डिजाइन क्वॉड कैमरा सेटअप समेत बहुत सारे खास और इन्नोवेटिव फीचर्स दिए हैं जो इस फोन को काफी स्टेशन बनाता है हम आपको उन सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताते हैं।

OnePlus Nord का डिस्प्ले

OnePlus Nord का डिस्प्ले

OnePlus Nord में वनप्लस कंपनी में 6.44 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्पले दिया है। यह एक फ्लूइड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 98 हर्टज़ है। इस फोन के डिस्प्ले का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस फोन का डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसके अलावा इसमें रिंगिंग मोड, वीडियो इनहांसर, नाइट मोड जैसे बहुत सारे फीचर्स दिए गए हैं।

इस फोन का प्रोसेसर

इस फोन का प्रोसेसर

इस फोन के फीचर्स की लिस्ट में प्रोसेसर का भी बड़ा नाम है। इस फोन में कंपनी ने ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी का इस्तेमाल किया है। यह प्रोसेसर 12 जीबी तक LPDDR4x RAM के साथ आता है।

इस फोन की कीमत

इस फोन की कीमत

इस फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 27,999 रुपए का है। वहीं 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 29,999 रुपए का है। इसके अलावा इसका 6 जीबी रैम वाला वेरिएंट सितंबर में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Pre-booking of OnePlus Nord has started today. If you want to buy this phone first, then you can pre-book this phone today so that this new OnePlus phone reaches your home first. Let us tell you a special thing that currently OnePlus Nord has not been made available for pre-booking on OnePlus website OnePlus.in.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X