OnePlus Nord आज पहली बार होगी बिक्री, जानिए डीटेल्स और खरीदें फोन
OnePlus Nord को आज आखिरकार ओपन सेल में उपलब्ध कराया जा रहा है। इस फोन के बारे में काफी टाइम से चर्चाएं हो रही थी। कुछ दिन पहले ही कंंपनी ने इस फोन को लॉन्च भी किया है।
OnePlus Nord की बिक्री
OnePlus Nord के लॉन्च होने के बाद से इस फोन को खरीदने के लिए काफी सारे यूज़र्स बेताब है। हालांकि लॉन्च होने के बाद इस फोन को खरीदने के लिए कंपनी ने कई तरह के प्री-बुकिंग की भी व्यवस्था की लेकिन आम यूज़र्स के लिए फोन को खरीदना काफी मुश्किल था।
आज से प्री बुक कर चुके लोग तो OnePlus Nord को अपने घर ला सकते हैं। इसके अलावा जो लोग बुक नहीं कर पाएं, वो आज से शुरू होने वाले ओपन सेल में इस फोन को खरीद सकते हैं।
amazon.in और oneplus.in पर होगी बिक्री
आज से ये फोन अमेज़न की शॉपिंग वेबसाइट amazon.in और oneplus.in के जरिए इस फोन को खरीद सकते हैं। इस फोन को कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया गया है। इस फोन के तीन वेरिएंट को कंपनी ने कुछ दिन पहले लॉन्च किया है। इसका पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी बिक्री सितंबर से होगी। इस वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपए है।
इस फोन के बाकी वेरिएंट्स
इसके अलावा इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इसकी कीमत 27,999 रुपए है और ये 4 अगस्त से ओपन सेल में उपलब्ध होगा। इसके अलावा इस फोन का तीसरा और टॉप वेरिएंट 12 जीबी रैम वाला है जो 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस वेरिएंट की कीमत भी 29,999 रुपए है।
5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च
स्मार्टफोन में कंपनी ने 5G कनेक्टिविटी पंच होल डिस्पले डिजाइन क्वॉड कैमरा सेटअप समेत बहुत सारे खास और इन्नोवेटिव फीचर्स दिए हैं जो इस फोन को काफी स्टेशन बनाता है हम आपको उन सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताते हैं।
OnePlus Nord का डिस्प्ले
OnePlus Nord में वनप्लस कंपनी में 6.44 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्पले दिया है। यह एक फ्लूइड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 98 हर्टज़ है। इस फोन के डिस्प्ले का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस फोन का डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसके अलावा इसमें रिंगिंग मोड, वीडियो इनहांसर, नाइट मोड जैसे बहुत सारे फीचर्स दिए गए हैं।
क्वॉड रियर कैमरा सेटअप
अब हम इस फोन के कैमरा फीचर्स पर आते हैं। इसके बारे में सभी लोग डिटेल में जाना चाहते हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि इस फोन में कंपनी में क्वॉड कैमरा सेटअप यानी इससे पिछले हिस्से में चार के अंग्रेजी हैं इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है जो Sony IMX586 के सेंसर के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








