Home
News

OnePlus Nord को आज एक बजे से होगी बिक्री, जानिए कीमत और फीचर्स

OnePlus Nord को आज एक बार फिर बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। इस फोन को आज 25 अगस्त को दोपहर एक बजे से बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस फोन को कंपनी अमेज़न इंडिया पर बिक्री के लिए पेश कर रही है। इस फोन के दो वेरिएंट को आज बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है।

OnePlus Nord को आज एक बजे से होगी बिक्री, जानिए कीमत और फीचर्स

OnePlus Nord की बिक्री आज

OnePlus Nord का पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम वाला है, जिसकी बिक्री सितंबर के महीने में की जाएगी। इसके अलावा इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम वाला है, जिसे आज बिक्री के लिए पेश किया जा रहा है। इस फोन की कीमत कंपनी ने 27,999 रुपए रखी है। इसके अलावा इस फोन का तीसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम वाला है, जिसकी कीमत 29,999 रुपए है। इन दोनों 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम वाले वेरिएंट को कंपनी आज बिक्री के लिए पेश करने वाली है।

इस फोन की डिस्प्ले

इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में आप बिक्री होने वाली साइट पर जाकर पता लगा सकते हैं। OnePlus Nord में वनप्लस कंपनी में 6.44 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्पले दिया है। यह एक फ्लूइड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 98 हर्टज़ है। इस फोन के डिस्प्ले का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस फोन का डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसके अलावा इसमें रिंगिंग मोड, वीडियो इनहांसर, नाइट मोड जैसे बहुत सारे फीचर्स दिए गए हैं।

इस फोन का कैमरा सेटअप

इस फोन का कैमरा सेटअप अब हम इस फोन के कैमरा फीचर्स पर आते हैं। इसके बारे में सभी लोग डिटेल में जाना चाहते हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि इस फोन में कंपनी में क्वॉड कैमरा सेटअप यानी इससे पिछले हिस्से में चार के अंग्रेजी हैं इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है जो Sony IMX586 के सेंसर के साथ आता है।

OnePlus 8 जैसा कैमरा

आपको बता दें कि इसी कैमरा सेंसर का इस्तेमाल कंपनी ने OnePlus 8 में भी किया है। फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का फीचर भी कंपनी ने दिया है। इस फोन का दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो ultra-wide एंगल के साथ आता है। वहीं इस फोन का तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो मैक्रो लेंस के साथ आता है। इन सबके अलावा इस फोन का चौथा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है जो डक्ट कैंसर के साथ इस फोन में शामिल किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Nord is being offered for sale again today. This phone will be offered for sale on August 25 at 1 pm. The company is offering this phone for sale on Amazon India. Two variants of this phone are being offered for sale today.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X