OnePlus Nord SE होगा वनप्लस नॉर्ड सीरीज़ का अलगा स्मार्टफोन..? सामने आई कुछ डिटेल्स
OnePlus Nord SE को OnePlus Nord लाइनअप का अगला एडिशन कहा जा रहा है। इस सीरीज में पहले से OnePlus Nord, OnePlus Nord N10 5G और OnePlus Nord N100 स्मार्टफोन्स शामिल हैं। एक रिपोर्ट का दावा है कि वनप्लस अपनी नॉर्ड सीरीज़ में बजट फ्रैंडली स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है जो 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएंगे। इस फीचर को अभी तक वनप्लस के OnePlus 8T में ही देखा गया है। ऐसा संभव है कि OnePlus Nord SE को साल 2021 की शुरुआत में मार्केट में उतारा जाएगा।

OnePlus Nord SE होगा 65W फास्ट चार्जिंग से लैस
Android Central की रिपोर्ट ने इंटरनल सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि वनप्लस नॉर्ड एसई नॉर्ड सीरीज़ का अगला फोन होगा। ये एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन होगी। लेकिन इसमें सारे फ्लैगशिप फोन के फीचर्स होंगे। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है इसमें 4,500 एमएएच की बैटरी होगी जो 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ आएगी। कंपनी ने इस फीचर को OnePlus 8T में फीचर किया था जो कि एक महंगा स्मार्टफोन है। वनप्लस 8 के बेस वेरियंट की कीमत भारत में 39,999 रुपए है।
2021 में हो सकता है लॉन्च
इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि वनप्लस नॉर्ड एसई में वनप्लस नॉर्ड की तरह AMOLED डिस्प्ले होगी। रयूमर्ड फोन को 'Ebba' कोडनेम दिया गया है। जो कि साल 2021 के पहले क्वॉर्टर में पेश हो सकता है। यह OnePlus 9 सीरीज़ की लॉन्चिंग के तुरंत बाद आ सकता है, जो कि मिड-मार्च में लॉन्च होने वाला है।
साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि OnePlus Nord SE को सिर्फ भारत और यूरोप में ही बेचा जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि वनप्लस ने अभी तक OnePlus Nord SE के बारे में कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। अभी तक इस फोन को लेकर सिर्फ अफवाहें ही सामने आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications








