वन प्लस वन में आया नया सॉफ्टवेयर वर्जन
वनप्लस के लिए पहला सॉफ्टवेयर आ गया है, ये अपडेट अल्फा द्वारा एंड्रायड 5.0 रोम वनप्लस वन के लिए दिया जा रहा है। यानी अगर आप वनप्लस वन प्रयोग कर रहे हैं तो एंड्रायड 5.0 लॉलीपॉप का अल्फा वर्जन डाउनलोड करके इसे इंस्टॉल कर सकते हैं।
सिनोजेन के लाइसेंस को लेकर हो रहे बवाल के बीच कंपनी ने यह घोषणा कर दी थी कि यह अपने कस्टमर्स की सुविधा को देखते हुए नया सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराएगी जो उनके डिवाइस में सिनोजेन ओएस की जगह लेगा।
हुवावे पी 7 में दिए गए 10 बेहतरीन फीचर जो इसे बनाते हैं नंबर वन

वन प्लस के अनुसार यूजर्स को इस नये वर्जन के लिए आगे बढ़ने से पहले पूरी तरह सतर्क रहना होगा और अपने फोन का बैकअप पहले कर लें। नेक्सस डिवाइसेस के एंड्रायड लॉलीपॉप की तरह ही दिखने वाला यह रोम काफी अच्छा दिखता है। चूंकि यह अल्फा निर्मित है इसलिए इसमें कुछ बग्स भी हैं, इनमें से काफी सारे कंपनी के फोरम पर लिस्ट किए गए हैं और बाकि उपयोग करते हुए आपको मिल ही जाएंगे।

यहां स्पष्ट रूप से इस नये रोम को इंस्टॉल करने के निर्देश दिए हुए हैं। अपने फोरम पर वनप्लस ने यूजर्स के लिए इसे इंस्टॉल करने के निर्देश दिए हैं और साथ ही एक सलाह भी दिया है ‘प्रोसीड एट योर ऑन रिस्क' यानि इसे इंस्टॉल करने से पहले आप पूरी तरह अलर्ट रहें।


Click it and Unblock the Notifications








