Home
News

OnePlus Pad Go 2 भारत में 17 दिसंबर को होगा लॉन्च, 5 पॉइंट्स में जानिए फीचर्स और कीमत

OnePlus अपने 17 दिसंबर के लॉन्च इवेंट की तैयारी कर चुका है, जिसमें कंपनी अपना नया बजट टैबलेट OnePlus Pad Go 2 पेश करने वाली है। यह टैबलेट खासतौर पर स्टूडेंट्स और यंग प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

इस बार OnePlus ने सिर्फ डिजाइन नहीं, बल्कि फीचर्स और परफॉर्मेंस पर भी खास फोकस किया है। यहां हम आपको 5 अहम पॉइंट्स में बता रहे हैं कि OnePlus Pad Go 2 में क्या खास होने वाला है।

2 दिन में लॉन्च होगा OnePlus Pad Go 2

लॉन्च डेट, पोजिशनिंग और उपलब्धता

OnePlus Pad Go 2 को भारत में 17 दिसंबर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। यह टैबलेट OnePlus 15R और OnePlus Watch Lite के साथ पेश किया जाएगा। इसकी बिक्री 18 दिसंबर से शुरू होगी।

कंपनी इसे पहले जनरेशन Pad Go से बेहतर और ज्यादा पावरफुल टैबलेट के तौर पर पेश कर रही है, जो पढ़ाई, एंटरटेनमेंट और हल्के ऑफिस वर्क के लिए बेस्ट होगा।

बड़ा और ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले

OnePlus Pad Go 2 में 12.1-इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1980 पिक्सल और 7:5 आस्पेक्ट रेशियो होगा। यह डॉक्यूमेंट रीडिंग, वेब ब्राउजिंग और स्प्लिट-स्क्रीन मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर माना जा रहा है। टैबलेट में 88.5% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। खास बात यह है कि पहली बार Pad Go सीरीज़ में Dolby Vision सपोर्ट दिया जा रहा है, जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग का अनुभव बेहतर होगा।

बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग

OnePlus Pad Go 2 में 10,050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि चार्जिंग स्पीड 33W है, लेकिन बॉक्स में 45W चार्जर मिलेगा।

  • कंपनी का दावा है कि यह टैबलेट
  • 15 घंटे तक वीडियो प्लेबैक
  • 53 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक
  • और 60 दिन तक स्टैंडबाय टाइम दे सकता है

इसके अलावा, टैबलेट में रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।

स्टायलस सपोर्ट और AI फीचर्स

Pad Go सीरीज में पहली बार स्टायलस सपोर्ट दिया जा रहा है। OnePlus Pad Go 2 Stylo लॉन्च करेगा, जिसमें 4,096 प्रेशर लेवल होंगे। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर स्टायलस कई घंटों तक इस्तेमाल किया जा सकेगा।

  • AI Writer
  • AI Summary
  • AI Translation
  • AI Recorder

जैसे AI फीचर्स मिलेंगे। साथ ही Open Canvas मल्टीटास्किंग सिस्टम भी मिलेगा, जिससे स्प्लिट-स्क्रीन वर्क आसान होगा।

संभावित कीमत

OnePlus ने अभी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि OnePlus Pad Go 2 की कीमत ₹20,000 से ₹25,000 के बीच हो सकती है। इस प्राइस रेंज में यह टैबलेट Xiaomi और Samsung के बजट टैबलेट्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X