Home
News

OnePlus फोन्स पर बड़ा खतरा: SMS पढ़ने और डेटा चोरी करने वाला सिक्योरिटी फ्लॉ सामने आया

OnePlus यूजर्स के लिए इस हफ्ते एक चौंकाने वाली खबर आई है। सिक्योरिटी एनालिस्ट्स ने OxygenOS पर चलने वाले OnePlus स्मार्टफोन्स में गंभीर खामी (Security Flaw) का पता लगाया है, जिसकी वजह से किसी भी ऐप को सीधे आपके SMS मैसेज तक पहुंचने की इजाजत मिल सकती है।

सबसे बड़ी चिंता यह है कि यह खामी अब तक फिक्स नहीं की गई है, हालांकि कंपनी जल्द ही अपडेट जारी करने का वादा कर रही है। इस फ्लॉ से खुद को कैसे सिक्योर रखना है। आइए जानते हैं।

OnePlus स्मार्टफोन्स पर बड़ा खतरा

क्या है OnePlus SMS सिक्योरिटी फ्लॉ?

साइबरसिक्योरिटी फर्म Rapid7 ने पाया है कि OxygenOS में मौजूद यह खामी किसी भी ऐप को बिना अनुमति आपके मैसेज पढ़ने देती है। यह बेहद खतरनाक है क्योंकि SMS का इस्तेमाल अक्सर OTP, बैंकिंग, ऑनलाइन पेमेंट और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) जैसे संवेदनशील कामों के लिए किया जाता है।

इस खामी का फायदा उठाकर हैकर्स आपके अकाउंट्स तक पहुंच सकते हैं, बैंक बैलेंस खाली कर सकते हैं और आपको इसका पता भी नहीं चलेगा।

किन OnePlus फोन्स पर है खतरा?

रिपोर्ट के अनुसार OxygenOS 12 या उसके बाद के वर्जन (यहां तक कि OxygenOS 15 जो Android 15 पर आधारित है) वाले सभी OnePlus फोन इस खतरे में हैं।

  • कुछ मॉडल जिनका नाम सामने आया है।
  • OnePlus 8T, OnePlus 10 Pro 5G (Android 14 और Android 15 दोनों पर)
  • OnePlus 12, OnePlus 13 और OnePlus Open जैसे लेटेस्ट डिवाइस भी खतरे में बताए जा रहे हैं।

OnePlus ने क्या कहा?

Rapid7 ने जब यह खामी कंपनी को बताई, तो थोड़ी देर बाद OnePlus ने इसे स्वीकार किया और फिक्स लाने का आश्वासन दिया।

कंपनी के मुताबिक "हम CVE-2025-10184 के हालिया खुलासे को स्वीकार करते हैं और इसका समाधान तैयार कर लिया गया है। यह फिक्स मिड-अक्टूबर से ग्लोबली सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए रोलआउट किया जाएगा। ग्राहक डेटा की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और हम लगातार सिक्योरिटी सुधार पर काम करते रहेंगे।"

यूजर्स क्या करें?

जब तक यह सिक्योरिटी अपडेट रोलआउट नहीं होता, तब तक OnePlus यूजर्स को सलाह दी जा रही हैं।

  • अनजान ऐप्स इंस्टॉल न करें
  • अज्ञात ईमेल या लिंक पर क्लिक करने से बचें
  • SMS-आधारित OTP की जगह ऑथेंटिकेटर ऐप्स का इस्तेमाल करें

इस सिक्योरिटी फ्लॉ ने एक बार फिर साबित किया है कि स्मार्टफोन की असली मजबूती सिर्फ हार्डवेयर नहीं बल्कि सॉफ्टवेयर सिक्योरिटी भी है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X