OnePlus के ब्रांड एंबेसडर बिग-बी का Samsung फोन हुआ ख़राब
अगर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके मोबाइल फोन का ऑर्डर करें, तो सारी मोबाइल कंपनियों मिनटों में उनके पास मोबाइल लेकर पहुंच जाएगी। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल, बिग बी का सैमसंग मोबाइल फोन खराब हो गया था और अमिताभ बच्चन का उसका उपयोग नहीं कर पा रहे थे। परेशान होकर वनप्लस मोबाइल कंपनी के ब्रैंड एबेस्डर अमिताभ बच्चन ने अपने Samsung S9 की शिकायत करते हुए एक ट्वीट किया।

अपने ट्वीट में बॉलीवुड के शंहशाह ने लिखा कि, मदद! मेरा सैमसंग एस 9 काम नहीं कर रहा है। सैमसंग का लोगो फ्रंट स्क्रीन पर आ रहा है और वह बार-बार ब्लिंक कर रहा है। इसके अलावा कुछ भी नहीं हो रहा है। इसको स्विच ऑफ करने की कोशिश की लेकिन वो भी नहीं हो रहा है.."। इस ट्वीट को लिखकर अमिताभ बच्चन ने अपने फोन को ठीक करने की सलाह मांगी।
बस फिर क्या था। कुछ ही देर में फैन्स ने अमिताभ बच्चन को ढ़ेरों सलाह देनी शुरू कर दी। अब जब अमिताभ बच्चन अपने फोन के खराब होने की बात सार्वजनिक करते हुए लोगों से उसके ठीक होने की सलाह मांग रहे हैं, तो बाकी स्मार्टफोन कंपनियों का इस मौके पर चौका मारना तो लाजमी है। शाओमी कंपनी ने झट से इस मौके पर चौका मार दिया।
शाओमी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने बिग-बी के ट्वीट को रि-ट्वीट करते हुए उनसे फोन बदलने की गुजारिश कर डाली। मनु कुमार जैन ने रि-ट्वीट करते हुए लिखा कि, "प्रिय अमित जी, अब फोन को बदलने का समय आ गया है। आप भारत के सबसे पसंदीदा टेक्नोलॉजी ब्रांड को आज़मा सकते हैं। आपको फ्लैगशिप फोन भेजने में काफी खुशी होगी, अगर आप चाहें तो।
शाओमी के इस ट्वीट का तो अभी तक अमिताभ बच्चन ने कोई जवाब नहीं दिया लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने ट्वीट करके अपने फोन के ठीक होने की सूचना दे दी। उन्होंने लिखा कि, " फोन ठीक हो गया, ट्वीट करने के तुरंत बाद सैमसंग ने संपर्क किया और अब सबकुछ ठीक है। इस ट्वीट में आगे उन्होंने फोन के बिना एक रात गुजारने पर हैरानी जताते हुए कहा कि, हम किस दुनिया में जी रहे हैं, मेरा मतलब है कि यह रात सभी रातों में से सबसे ज्यादा परेशान करने वाली रात थी...क्यों...? क्योंकि मोबाइल ख़राब हो गया था। मेरा मतलब क्या...?
अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट के दूसरे हिस्से में वो बदलती जा रही आधुनिक दुनिया पर हैरानी जताई। उनके कहने का मतलब था कि हम ऐसी दुनिया में जी रहे हैं जहां अब मोबाइल के बिना एक पल भी रहना दुर्लभ है। इसी वजह से कल की रात बिग-बी के लिए सबसे ज्यादा परेशान करने वाली रात बन गई।


Click it and Unblock the Notifications








