OnePlus 6T ने एक साथ सबसे ज्यादा अनबॉक्सिंग करने में बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड
OnePlus भारत का नंबर वन प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड है, और हाल ही में कंपनी ने अपना सबसे विकसित प्रीमियम स्मार्टफोन OnePlus 6T को मार्केट में लॉन्च किया है। इस फोन मौजूद स्क्रीन अनलॉक (इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर) टेक्नोलॉजी की वजह से इसे सबसे ज्यादा फ्यूचरिस्टिक फोन भी कहा जा रहा है। आपको बता दें कि लॉन्च होने के महज 48 घंटों के भीतर ही OnePlus 6T ने एक साथ सबसे ज्यादा अनबॉक्सिंग करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (GUINNESS WORLD RECORD) बना लिया।

559 वनप्लस समुदाय के सदस्य एक साथ आए और मुंबई में रिचर्डसन और क्रुडास में एक साथ वनप्लस 6टी की अनबॉक्सिंग कर उसका अनुभव किया। वनप्लस के इस लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस फोन को अनुभव करने वाले यूजर्स का यह पहला सेट भी था।
इस रिकॉर्ड के बनने की शुरुआत गुरुवार, 1 नवंबर को 8.30 बजे शुरू हुआ और इस कार्यक्रम को आधिकारिक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स एडजुडिएटर ऋषि नाथ की उपस्थिति में घोषित किया गया। इस कार्यक्रम में फिटनेस मॉडल और अभिनेत्री, बानी जे और भारतीय गीतकार, रैप कलाकार और संगीत निर्माता, ब्रोधा वी भी शामिल हुए थे।
OnePlus 6T की स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ 6.41 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। सॉफ्टवेयर के फ्रंट पर, OnePlus 6T OxygenOS पर बेस्ड एंड्रायड 9.0 पाई के साथ आता है। वनप्लस 6 टी को इनोवेशन के अगले स्तर पर ले जाने के लिए इंजीनियर ने काफी मेहनत की है। स्मार्टफोन एक स्क्रीन अनलॉक सुविधा से लैस होगा जो अविश्वसनीय रूप से तेज़ इन-डिस्प्ले अनलॉक अनुभव प्रदान करेगा। कंपनी ने ओएलईडी स्क्रीन के तहत सबसे तेज़ फिंगरप्रिंट स्कैनर रखा है जो फोन को अनलॉक करने के लिए केवल 0.34 सेकंड लेता है। इसके अलावा इस फोन में 3,700 एमएएच की बैटरी भी दी गई है।
इस फोन की भारत में कीमत 37,999 रुपए से शुरू होगी। इस कीमत में 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा अगर आप 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट खरीदेंगे तो आपको 41,999 रुपये कीमत चुकानी पड़ेगी। इस वेरिएंट में यूजर्स को मिडनाइट ब्लैक और मिरर ब्लैक दो कलर के विकल्प मिलेंगे। इनके अलावा इस फोन का सबसे महंगा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला है। इस वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपए है।
अगर आप फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने के लिए बाजार में हैं, और स्मार्टफोन के किसी भी एस्पेक्ट पर समझौता नहीं करना चाहते हैं तो आपको वनप्लस 6टी को खरीदने के बारे में जरूर विचार करना चाहिए।
वनप्लस के जनरल मैनेजर ने कहा:-
भारत में वनप्लस के जनरल मैनेजर विकास अग्रवाल ने कहा कि "हम वनप्लस के जरिए लोगों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार क्रिएटिव काम करते आए हैं। जिसका नतीजा है कि अब वनप्लस के लेटेस्ट डिवाइस ने गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना परचम लहरा दिया है। एक नए फोन की अनबॉक्सिंग हमेशा ही एक विशेष आयोजन होता है और इस बार सैंकड़ों समुदाय सदस्यों के सामने OnePlus 6T ने जो इतिहास रचा है वो हमारे लिए वाकई गर्वान्वित क्षण है"।
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के एडजुडिएटर ने कहा:-
गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के एडजुडिएटर, ऋषि नाथ ने कहा कि, "मैं वनप्लस समुदाय द्वारा प्रदर्शित ऊर्जा और उत्साह सेआश्चर्यचकित था और इस रिकॉर्ड को तोड़ना भारत में ब्रांड की लोकप्रियता को ऊचांईयों तक ले जाना है। वनप्लस ने इसके उपलब्धि के जरिए एक और सार्थक बेंचमार्क सेट किया है"।


Click it and Unblock the Notifications