OnePlus TV 50 Y1S Pro होगी 4 जुलाई को भारत में लॉन्च, मिलेंगे ये फीचर्स
वनप्लस ने आखिरकार भारत में OnePlus TV 50 Y1S Pro की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। जी हाँ, अब आधिकारिक रूप से 4 जुलाई, 2022 को OnePlus TV 43 Y1S Pro के उत्तराधिकारी के रूप में जारी किया जाएगा, जिसे कुछ महीने पहले लॉन्च किया गया था। तो आइए यहाँ आज हम जानते हैं OnePlus TV 50 Y1S Pro के स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से।

OnePlus TV 50 Y1S Pro के स्पेसिफिकेशन
वनप्लस टीवी 50 Y1S Pro को 50-इंच 4K UHD डिस्प्ले के साथ पेश किया गया जा सकता है जो 10-बिट कलर को प्रोड्यूस कर सकता है। कहा जा रहा है कि स्मार्ट टीवी गामा इंजन टेक्नोलॉजीके साथ आता है जो इमेज क्वालिटी में सुधार करता है। इसके अलावा, स्मार्ट टीवी को मोशन एस्टीमेशन मोशन कंपेंसेशन, डॉल्बी ऑडियो, HDR 10 सपोर्ट और बहुत कुछ के साथ आने की उम्मीद है। वनप्लस के टीवी सेट में 24W स्पीकर होने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
गौरतलब हो कि पिछले कुछ महीनों में, OnePlus ने स्मार्ट मैनेजर नामक एक फीचर के साथ कई वाई-सीरीज़ मॉडल जारी किए हैं जो यूजर्स को अपने सिस्टम की स्पीड को कंट्रोल करने, स्टोरेज को मॉनिटर करने और बहुत कुछ करने में सक्षम बनाता है। OnePlus TV 50 Y1S Pro भी इस फीचर को सपोर्ट करने वाला है ताकि यूजर्स स्मार्ट टीवी पर 8GB इंटरनल स्पेस को मैनेज कर सकें। इसके अलावा, वनप्लस यूजर्स अपने वनप्लस वॉच के माध्यम से टीवी पर वॉल्यूम को कंट्रोल करने में भी सक्षम होंगे।

OnePlus TV Y1S 43-इंच डिस्प्ले के साथ आता है जो HDR10 कंटेंट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, यूजर्स टेलीविजन पर 4K कॉन्टेंट को स्ट्रीम कर सकते हैं। इसके अलावा, टेलीविजन एक पतली चिन के साथ एक बेज़ेल-लेस डिज़ाइन दिखाता है। इसमें हमें बढ़िया साउंड क्वालिटी के साथ स्पीकर्स मिलेंगे।
हालांकि OnePlus TV Y1S Pro की कीमत के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है इसलिए थोड़ा इंतजार करना होगा। लॉंच के बाद आप इस OnePlus TV Y1S Pro (वनप्लस टीवी वाई1एस प्रो) स्मार्ट टीवी को वनप्लस की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य आई कॉमर्स वेबसाइटों के माध्यम से तथा एक्सक्लूसिव स्टोर्स से इस टीवी को खरीद पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








