वनप्लस स्मार्ट टीवी के बारे में पढ़िए और जानिए कुछ नई लीक हुई जानकारियां
Oneplus कंपनी स्मार्टफोन की दुनिया में धमाल मचाने के बाद स्मार्ट टीवी की दुनिया में भी धमाल मचाने के लिए तैयार है। वनप्लस कंपनी इसकी शुरुआत भी भारत से ही करने जा रही है। वनप्लस कंपनी ने पहले ही इस बात का ऐलान कर दिया है कि वो अपने स्मार्ट टीवी को सबसे पहले भारतीय मार्केट में लॉन्च करेगी और उसके बाद दुनिया के दूसरे मार्केट में लॉन्च करेगी।

वनप्लस स्मार्ट टीवी की नई जानकारी
इसके अलावा कुछ ही दिन पहले वनप्लस कंपनी ने अपने स्मार्ट टीवी के बारे में कुछ जानकारियों के साथ अपना लोगो और टीवी का नाम घोषित किया था। हमने अपने एक आर्टिकल में वनप्लस स्मार्ट टीवी के लोगो और नाम के बारे में बताया था। आपको बता दें कि कंपनी ने घोषणा की थी कि वो अपने स्मार्ट टीवी को सिंतबर महीने में लॉन्च करने जा रहे हैं। लिहाजा अब जैसे-जैसे वक्त नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे इस स्मार्ट टीवी के बारे में कुछ ना कुछ जानकारियां लीक भी होती जा रही है।
अब वनप्लस स्मार्ट टीवी के बारे में एक नई जानकारी निकलकर सामने आई है। इस लीक के मुताबिक वनप्लस के पहले स्मार्ट टीवी में 3 जीबी रैम हो सकता है। इसके अलावा कंपनी अपने पहले स्मार्ट टीवी को MediaTek MT5670 प्रोसेसर के साथ पेश कर सकती है। इसके अलावा इस स्मार्ट टीवी में Android 9 Pie का भी सपोर्ट दिया जा सकता है।
आपको बता दें वनप्लस स्मार्ट टीवी के बारे में ये लीक जानकारियां एक ट्वीटर हैंडल के जरिए सामने आई हैं। ये ट्वीटर अकाउंट @androidtv_rumour के नाम से है। इस ट्वीटर अकाउंट के जरिए वनप्लस स्मार्ट टीवी के बारे में एक ट्वीट करते हुए Google Play Developer Console list का स्क्रीनशॉट को शेयर किया गया है। इस स्क्रीनशॉट्स में वनप्लस स्मार्ट टीवी में आने वाली इन संभावित स्पेसिफिकेशंस के बारे में बताया गया है।
वनप्लस स्मार्ट टीवी की कुछ खास स्पेसिफिकेशंस
रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपने स्मार्ट टीवी को 4 अलग-अलग साइज 43 इंच, 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच में पेश कर सकती है। यह एक एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी होगा लेकिन अभी तक कंफर्म नहीं है कि इसमें OxygenOS का पूरा रूप देखने को मिलेगा या नहीं। इसके अलावा ये स्मार्ट टीवी ब्लूटूथ 5.0 और 4K HDR डिस्प्ले को सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा स्मार्ट टीवी में OLED डिस्प्ले पैनल भी हो सकता है।
भारत में इस टीवी को अमेजन पर लॉन्च किया जा सकता है। अब देखना होगा कि वनप्लस कब तक अपने इस स्मार्ट टीवी को मार्केट में लॉन्च करती है। इसके साथ ही लॉन्च होने के बाद ही पता चल पाएगा कि वनप्लस कंपनी के इस स्मार्ट टीवी में बाकी कंपनियों के स्मार्ट टीवी से क्या अलग और खास होगा। इसके अलावा हम देखेंगे कि क्या वनप्लस कंपनी स्मार्टफोन के बाद स्मार्ट टीवी के मार्केट में भी धमाल मचा पाती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications








