Home
News

OnePlus 6 x Marvels Avengers लिमिटेड एडिशन 17 मई को होगा लॉन्च

By Neha Kashyap

वनप्लस के यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। प्रीमियम स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन वनप्लस 6 के स्पेशल एडिशन के लिए मार्वल स्टूडियो के साथ हाथ मिलाया है। दोनों कंपनियों की ये जोड़ी वनप्लस की डिज्नी इंडिया के साथ साझेदारी को और मजबूत करती है।

Easy & Safe Data Transfer Between Android Phone To oneplus Phone

वनप्लस ने हाल ही में अपने टीजर वीडियो में वनप्लस 6 के स्पेशल एडिशन को कंफर्म कर दिया है। OnePlus 6 x मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन भारतीय मार्केट में 17 मई को एंट्री लेने जा रहा है। साथ ही बता दें कि ये स्पेशल एडिशन एक्सक्लूसिवली फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

वनप्लस और डिजनी की साझेदारी-

वनप्लस और डिजनी की साझेदारी-

बता दें कि वनप्लस और डिजनी ने साल 2017 दिसंबर में OnePlus 5T स्टार वॉर लिमिटेड एडिशन के लिए साझेदारी की थी। वनप्लस इस पिछले स्मार्टफोन को भी पूरी दुनिया में यूजर्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। पिछले स्टार वॉर एडिशन से अनुमान लगाया जा सकता है कि कंपनी अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन को नई थीम और कलर वेरिएंट और स्पेशल वॉलपेपर के साथ पेश करेगी।

वनप्लस द्वारा रिलीज टीजर वीडियो में वनप्लस 6 x मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन की झलक देखने को मिली। वनप्लस 6 x स्पेशल एडिशन कस्टम टेक्सचर बैक के साथ आएगा। शानदार फीचर्स के साथ नए बेचमार्क सेट करने जा रहे इस लिमिटेड एडिशन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

 

मार्वल फिल्म के लिए 6,000 कॉम्पलिमेंट्री फिल्म टिकट-

मार्वल फिल्म के लिए 6,000 कॉम्पलिमेंट्री फिल्म टिकट-

इस सप्ताह की शुरुआत में, वनप्लस ने यह भी घोषणा की कि कंपनी पेटीएम के साथ साझेदारी में आगामी मार्वल फिल्म के लिए 6,000 कॉम्पलिमेंट्री फिल्म टिकट दे रही है। इन टिकट्स की बिक्री आज सुबह 10 बजे से मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर, चैन्नई, कलकत्ता, चंडीगढ़, हैदराबाद, कोच्चि, पुणे और अहमदाबाद में शुरू हुई थी और 30 मिनट्स के अंदर ही ये सभी टिकट्स आउट ऑफ स्टॉक हो गए।

वनप्लस 6 के बारे में आपको बता दें कि ये फोन स्पीड और क्षमता के जरिए नए बेंचमार्क सेट करने जा रहा है। कंपनी ने हाल ही में इस फोन का टीजर जारी किया जिसके बाद ये बात कंफर्म हो गई कि कंपनी इस फोन को शानदार फीचर्स के साथ पेश करने जा रही है।

वनप्लस 6 की स्पीड और परफॉर्मेंस-

वनप्लस 6 की स्पीड और परफॉर्मेंस-

वनप्लस 6 हैंडसेट वीडियो में बताया गया कि यूजर्स की स्पीड और परफॉर्मेंस को लेकर दीवानगी सामने आई। इस फोन में स्नैपड्रेगन 845 प्रोसेसर, 6जीबी/8जीबी रैम होगी। इंटरनल स्टोरेज की बात करें, तो ये फोन दो वेरिएंट में होगा, जो 128 GB और 256 GB वेरिएंट में आएगा। डिजाइन की बारे में अभी ये जानकारी सामने आई है कि कंपनी इस फोन को बिल्कुल नए अवतार में पेश करने जा रही है।

वनप्लस 6 पानी और धूल से सुरक्षा के लिए अलग तरीके से डिजाइन किया गया है। वनप्लस 6 का ये हैंडसेट भी प्रीमियम फील के साथ आता है। वनप्लस 6 ग्लास बैक पैनल और वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। वनप्लस 6 x मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन भारतीय मार्केट में 17 मई को एंट्री लेने जा रहा है। इस फोन के लॉन्च से जुड़ी जानकारी के लिए बने रहिए हमारे साथ।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 6 x Marvels Avengers Limited Edition smartphone will be launched on May 17, 2018 in the Indian market.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X