OnePlus दिवाली सेल, सबकुछ हुआ सस्ता

वनप्लस ने अपनी पहली दिवाली सेल की घोषणा कर दी है। इस सेल में कंपनी कई आकर्षक ऑफर, डील्स और डिस्काउंट पेश करेगी। वनप्लस 5 और वनप्लस 3T पर भी कंपनी अपनी इस सेल में ऑफर दे रही है। यह फेस्टिव सीजन फ्लिप्कार्ट, अमेज़न के साथ वनप्लस भी अपने ग्राहकों को लुभाने की कोशिश में है।

प्री-दिवाली सेल में वनप्लस अपने पहले राउंड में कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 3T 24,999 रुपए के स्पेशल कीमत में उपलब्ध होगा, जबकि अमेज़न पर इस फोन का रेगुलर price 29,999 रुपए है। कंपनी का यह ऑफर 21 सितंबर 2017 से शुरू हो गया है, यह ऑफर 24 सितंबर तक चलेगा।
इस 4 दिन के प्रमोशन पीरियड में ग्राहक कई अतिरिक्त कैशबैक ऑफर का भी लाभ ले सकते हैं। HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड पर 1500 रुपए का कैशबैक है। 12 महीनों तक की जीरो कॉस्ट EMI उपलब्ध है, यह वनप्लस 5 और वनप्लस 3T दोनों पर उपलब्ध है।
इस दौरान वनप्लस 5 पर ग्राहकों को 3000 रुपए का ऑफ मिलेगा यदि वह अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करें। डोमेस्टिक और इंटरनेशनल ट्रेवल वाउचर भी मिलेंगे, यह क्लियरट्रिप का 25000 रुपए तक का वाउचर होगा।
वनप्लस अपने स्टोर पर भी ऑफर्स दे रहा है। जो यूज़र्स वनप्लस के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5 को oneplusstore.in पर खरीदा उन्हें फ्री एक्सेसरीज़ भी दी जाएंगी। इन एक्सेसरीज़ में सैंडस्टोन कवर और टेम्पर्ड ग्लास शामिल हैं।
इस नए ऑफर को पेश करते हुए कंपनी के जनरल मैनेजर विकास अग्रवाल ने कहा कि, 'इस फेस्टिव सीजन पर हम अपने पहले ऑफर को पेश करते हुए काफी उत्साहित हैं, इन ऑफर्स के जरिए हम अपने वनप्लस के फैन्स को सेलिब्रेट करने के और भी मौके देना चाहते हैं। वनप्लस 3T अब केवल 24,999 रुपए में सेल के उपलब्ध है।'


Click it and Unblock the Notifications








