Home
News

OnePlus वेबसाइट हैक, यूजर्स के क्रेडिट कार्ड से खऱीदे गए फोन : रिपोर्ट

By Neha

स्मार्टफोन मेकर वनप्लस के यूजर्स के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस की वेबसाइट से स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स के क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड ट्रांजेक्शन के मामले सामने आ रहे हैं। करीब 70 यूजर्स ने एक साथ क्रेडिट कार्ड फ्रॉड की शिकायत की, जिसके बाद ये मामला सामने आया।

वनप्लस ने हाल ही में एक ब्लॉग पोस्ट जारी कर कहा है कि इस मामले की जांच की जा रही है। याद हो कि कंपनी ने 2017 में अपना दूसरा फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5टी लॉन्च किया था, जिसे यूजर्स का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

OnePlus वेबसाइट हैक, यूजर्स के क्रेडिट कार्ड से खऱीदे गए फोन : रिपोर्ट
Mobile Data Saving: बेस्ट टिप्स और आसान ट्रिक्स

बता दें कि कई वनप्लस यूजर्स जिन्होंने वनप्लस की ऑफिशियल वेबसाइट से स्मार्टफोन खरीदा थ, उनके क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड ट्रांजेक्शन की जानकारी सामने आई है। वनप्लस के कंप्लेन फोरम में पिछले 4 महीने में 70 यूजर्स ने फ्रॉड की शिकायत दर्ज की है। ज्यादातर मामले अक्टूबर से दिसंबर के बीच के हैं। शिकायत में यूजर्स ने बताया कि उस कार्ड से उन्होंने वनप्लस के ऑनलाइन स्टोर से फोन खरीदा था।

लगातार आ रही शिकायतों के बाद अब वनप्लस ने एक ब्लॉगपोस्ट जारी कर कहा है, "हम इस मामले की जांच कर रहे हैं और इसके बारे में जल्द ही आपको अपडेट दिया जाएगा। अगर आपको लगता है कि आपके क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन हो रहे हैं, तो अपना बैंक स्टेटमेंट चेक करें और अपने बैंक से संपर्क करें।"

कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि वनप्लस अपने यूजर्स की क्रेडिट कार्ड जानकारी को अपनी वेबसाइट पर स्टोर नहीं करती है। ये सभी ट्रांजेक्शन PCI-DSS पेमेंट प्रोसेसिंग सिस्टम के जरिए होते हैं। इसके साथ ही कंपनी का 'save card for future' सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित है। साथ ही वेबसाइट Magento बग से प्रभावित नहीं है। जांच में जल्द ही इसकी वजह सामने आएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Some OnePlus users who shopped on the company’s official website between October and December 2017 are reporting credit card fraud.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X