Home
News

OnePlus का स्मार्ट टीवी खरीदना पसंद करेंगे आप...?

स्मार्टफोन बाजार में धूम मचाने के बाद OnePlus अब अपने दूसरे डिवाइस को लॉन्च करने पर भी ध्यान दे रहा है। खबर आ रही है कि चाइनीज OnePlus कंपनी जल्द ही अपने अपकमिंग स्मार्ट टेलीविजन को बाजार में उतार सकती है। बता दें कंपनी के CEO Pete Lau ने पिछले साल कहा था कि कंपनी अपने Smart TV पर काम कर रही है।

OnePlus का स्मार्ट टीवी खरीदना पसंद करेंगे आप...?

उम्मीद थी कि कंपनी अपने OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro के साथ ही स्मार्ट टीवी को लॉन्च करेगी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। टिपस्टर इशान अग्रवाल ने OnePlus TV को लेकर ट्वीट करते हुए कहा कि आप सभी लोगों के लिए खुशखबरी है - OnePlus TV जल्द लॉन्च किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कंपनी जल्द ही अपने पहले स्मार्ट टीवी को लॉन्च कर सकती है। कंपनी अपने स्मार्ट टीवी को OLED डिस्प्ले पैनल के साथ पेश कर सकती है।

कैसा हो सकता है फोन

यह सभी जानते हैं कि OnePlus एक प्रीमियम स्मार्टफोन मेकर कंपनी है, जो बेहतर दाम के साथ हाई-एंड प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च करने में विश्वास रखती है। वहीं बताया जा रहा है कि कंपनी अपने स्मार्ट टीवी को भी प्रीमियम और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ पेश करेगी। खबर आ रही है कि कंपनी अपने स्मार्ट टीवी को AI-assistant के साथ लॉन्च कर सकती है।

यह हाई क्वाविटी हार्डवेयर और यूजर्स को सीमलैस एक्सपीरिएंस देगा। वहीं स्मार्ट टीवी को मिनिमैलस्टिक डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। इसी के साथ बताया जा रहा है कि कंपनी अपने स्मार्ट टीवी को 4K रेज्यूलेशन के साथ पेश करेगी। स्मार्ट टीवी में HDR डिस्प्ले पैनल भी दिया जा सकता है। जैसाा हम पहले बता चुके हैं कि स्मार्ट टीवी AI - Assistant के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

इससे यूजर्स इसे Amazon Alexa और Google Assistant की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे। ऐसे में काफी अब काफी बेसब्री से कंपनी के स्मार्ट टीवी के लॉन्च होने का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि स्मार्ट टीवी की कीमत को लेकर किसी भी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
After smacking in the smartphone market, OnePlus is now also focusing on launching its second device. The news is that Chinese OnePlus Company will soon be able to market its emerging smart television market. Let the company's CEO Pete Lau said last year that the company is working on its Smart TV.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X