OnePlus Z कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च
वनप्लस कंपनी ने हाल ही में नया स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन सीरीज का नाम OnePlus 8 है। इस स्मार्टफोन सीरीज को कंपनी ने कुछ दिन पहले ही लॉन्च किया था। इस सीरीज का बेस वेरिएंट OnePlus 8 है। इस स्मार्टफोन की कीमत 41,999 रुपए है।

इसके अलावा इस सीरीज का दूसरा वेरिएंट OnePlus 8 Pro है। इस फोन की कीमत 54,999 रुपए है। अब वनप्लस कंपनी अपने कम बजट फोन यूज़ करने वाले यूज़र्स का ख्याल भी रख रही है। इसके लिए वनप्लस कंपनी एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
Oneplus Z होगा वनप्लस का नया फोन
इस नए स्मार्टफोन का नाम OnePlus Z है। इस स्मार्टफोन को वनप्लस कंपनी ने अपने ऐसे यूज़र्स के लिए लॉन्च करने जा रही है जो ज्यादा महंगा फोन खरीदने में सक्षम नहीं है। उन्हें वनप्लस स्मार्टफोन खरीदने की इच्छा है लेकिन वो कीमत ज्यादा होने की वजह से खरीद नहीं पाते हैं। ऐसे यूज़र्स भी अब वनप्लस स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर पाएंगे।
वनप्लस Z स्मार्टफोन को कंपनी जुलाई में लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन में कंपनी 6.4 इंच की ऑप्टिक डिस्प्ले देने वाली है। ये एक AMOLED डिस्प्ले होगी। इस फोन की डिस्प्ले फुल एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ लॉन्च होगी। इस फोन में आने वाले प्रोसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी मीडियाटेक डाइमेनसिटी 1000Lv के साथ स्नैपड्रैगन एसओसी का इस्तेमाल कंपनी प्रोसेसर के तौर पर सकती है।
सबसे सस्ता वनप्लस फोन
इस फोन में आने वाले कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का एक प्राइमरी कैमरा होगा। इसके अलावा इस फोन में 16 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा होगा। इसके अलावा इस फोन का तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का होगा। इस फोन का दूसरा कैमरा अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ आ सकता है, जबकि इसका तीसरा कैमरा मैक्रो लेंस या फिर डेप्थ लेंस के साथ आ सकता है।
इस फोन के फ्रंट कैमरा की जानकारी अभी तक नहीं है लेकिन इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने 4000 एमएएच की बैटरी भी दी है। इस फोन के सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें कंपनी ने एंड्रॉयड 10 ओएस के साथ लॉन्च कर सकती है। इस फोन के वेरिएंट की बात करें तो इसे कंपनी 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश कर सकती है। इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाला हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








