Home
News

आधार कार्ड से घर बैठे अस्पताल में बुक करें अपॉइंटमेंट

भारत में सरकारी अस्पतालों में अपॉइंटमेंट के लिए आधार आधारित ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली को शुरू किया गया है।

By Neha

भारत सरकार ने अपनी डिजिटल इंडिया की मुहिम के तहत आधार कार्ड यूजर्स के लिए कई सारी सुविधाएं पेश की हैं, जिनमें से एक है घर बैठे आधार कार्ड से अस्पताल की अपोइंटमेंट लेना। अब यूजर्स ऑनलाइन घर बैठे आधार कार्ड के जरिए सरकारी अस्पताल में अपोंइंटमेंट ले सकते है। भारत में अब सरकारी अस्पतालों में अपॉइंटमेंट के लिए आधार आधारित ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली को शुरू किया गया है। इसके जरिये कोई भी व्यक्ति जो वैध आधार कार्ड का इस्तेमाल करता है, इंडिया में किसी भी सरकारी अस्पतालों में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकता है।

आधार कार्ड से घर बैठे अस्पताल में बुक करें अपॉइंटमेंट

अगर आप भी आधार कार्ड यूजर हैं और चिकित्सा सहायता के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो कर अपना अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।

#1

#1

इसके लिए सबसे पहले ई-हॉस्पिटल सेवा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम www.ors.gov.in की वेबसाइट पर जाएं।

#2

#2

अपने कंप्यूटर स्क्रीन के दाहिने तरफ कुछ आपको होम, अपोइंटमेंट, डेशबोर्ड जैसे ऑप्शन नजर आएंगे। यहां अपोइंटमेंट पर क्लिक करें। इसके बाद यहां अपना आधार कार्ड नंबर डालें और सबमिट पर क्लिक करें।

#3

#3

यहां लेफ्ट साइड पर आपको अपनी मेडिकल कंडीशन के आधार पर अस्पताल और विभाग का चुनने का विकल्प मिलेगा। अपनी मेडिकल कंडीशन के आधार पर इसे चुनें।

#4

#4

इसके बाद आपको एक ऑनलाइन फोर्म नजर आएगा। उसे भरकर आप किस तारीख का अपॉइंटमेंट लेना चाहते हैं, वो तारीख चुनें।

#5

#5

अपने बुकिंग डिटेल प्राप्त करने के लिए कन्फर्मेशन मैसेज पर नज़र रखें। कन्फर्मेशन मेसेज पाने के बाद आपका अपॉइंटमेंट बुक हो जाएगा। अपॉइंटमेंट के अलावा यूजर्स ओआरएस पर अपॉइंटमेंट प्रिंट, पेमेंट और केंसिल भी कर सकते हैं। इसके अलावा, अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है, तो आप ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के लिए अपना फोन नंबर दर्ज कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Digital India initiative is the Aadhaar based start Online Registration System to book an appointment in government hospitals India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X