Home
News

आपके बच्चों को हिंसक बना रहीं हैं पोर्न साइट्स

आपके बच्चों को हिंसक बना रहीं हैं पोर्न साइट्स

इंटरनेट को जहां एक तरफ सूचनाओं का पिटारा कहा जाता है। वहीं दूसरी तरफ अगर यह किसी नासमझ के हाथों में पड़ जाए तो यह हमारे लिए घातक भी हो सकता है। अब धीरे-धीरे अश्लील वेबसाइट्स और पोर्न फिल्मों के चलते इंटरनेट का प्रयोग करने वाले बच्‍चों पर इसका गहरा असर हो रहा है।

हाल ही में किए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक ब्रिटेन में बच्‍चे अब तेजी से पार्न फिल्‍मों के आदि बनते जा रहे हैं। शायद यही कारण है ब्रिटेन में यौन शोषण के शिकार बच्‍चों की संख्‍या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है और इसके पीछे पोर्न वेबसाइटों का सबसे बड़ा हाथ माना जा रहा है।

बाल कल्याण मामलों से जुड़ी उपायुक्त सू बेरलोविट्ज ने गृह मंत्रालय को सौंपी अपनी सर्वे रिपोर्ट में कहा है शहरों के मुकाबले गांवों के बच्‍चे यौन शोषण का शिकार कम होते हैं। नई तकनीक की वजह से शहरों में लोग एक दूसरे के काफी पास आ चुके हैं जिसकी वजह से वे बिना जाने की एक दूसरे से गहरी दोस्‍ती कर लेते हैं सर्वे के मुताबिक ब्रिटेन में हर 20 में से एक बच्‍चा यौन शोषण का शिकार होता है। इसके लिए ने सिफ अभिवावकों को कंप्‍यूटर पर बल्कि बच्‍चों के मोबाइल फोन पर भी कड़ी निगरानी रखनी चाहिए।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X