ऑनलाइन एडल्ट स्टोर, अब भारत में भी सक्रिय
निजी संबंधों में कुछ नयापन लाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य में सेक्स टॉयज और एडल्ट एसेसरीज आजमाने सुनने में भले ही अटपटा ना लगे, लेकिन भारतीय समाज में इस पर अभी भी पर्दा है। मतलब इन चीजों का खुलकर इस्तेमाल या इस बारे में बातचीत करने को अब भी गलत बातों की श्रेणी में ही रखा जाता है।
पढ़ें: बम्पर धमाका: 20,000 रुपए से कम में मिल रहे हैं ये एलईडी टीवी!
भारत में इन्हें दुकानों में खोजना भी कोई आसान काम नहीं है, हालांकि बड़े महानगरों में इस तरह की सामग्री आसानी से मिल भी सकती है, लेकिन छोटे शहरों के सन्दर्भ ऐसा संभव नहीं। खैर, कहीं मिले ना मिले लेकिन आप ये सब ऑनलाइन जरूर हासिल कर सकते हैं।
जी हाँ, सुना कुछ एडल्ट स्टोर हैं, जो भारत में अपना व्यापार करने लगे हैं। इन पर वह सभी कुछ मिलेगा जो आपने शायद अब तक सिर्फ वैसे फिल्मों में ही देखा हो। जानते हैं ऐसे ही 10 ऑनलाइन स्टोर के बारे में।
1.
इस वेबसाइट पर आप एडल्ट सामग्री की विस्तृत रेंज प्राप्त कर सकते हैं। इन प्रोडक्ट में वाइब्रेटर, दिल्डोस, कॉक रिंग आदि शामिल हैं। इन पर इस्तेमाल का तरीका और अन्य जानकारी भी दी गई है। इसके अलावा बोंडेज सेक्स सेक्शन में कई अन्य प्रोडक्ट हैं। ऑनलाइन बातचीत की सुविधा भी साइट की ओर से उपलब्ध कराई जाती है।
Pic source- Pinterest
2.
इस साइट पर सेक्सी लिंजिरी और अन्य सामान मिलता है। कुछ नया और मजेदार खोज रहे लोगों के लिए यह अच्छी जगह है।
3.
यह वेबसाइट पांच सालों से सक्रिय है। जिस पर कई तरह के सेक्सी टॉयज ख़रीदे जा सकते हैं। इनमें महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग टॉयज उपलब्ध हैं। इनमें वाइब्रेटर, एन्हेंसर आदि टॉयज ख़रीदे जा सकते हैं।
Pic Source- woman.dk
4.
इस वेबसाइट पर कई तरह की X-रेटेड सामग्री उपलब्ध हैं। जिनमें खूबसूरत प्लेजर रिंग भी शामिल हैं। यह साइट कैश ऑन डिलेवरी की सुविधा भी देती है।
5.
यह साइट कई तरह की एसेसरीज उपलभ कराती है, जिनमें एडिबल चॉकलेट आयल जैसे चीजें शामिल हैं। इसके अलावा रिश्तों में रोमांच पैदा करने वाली कई अन्य सामग्री भी इस साइट की खासियत है।
6.
यह साइट कई तरह की रिंग, वाइब्रेटर, हैंडकफ्स, टिक्लर्स आदि सामान उपलब्ध कराती है। इसके अलावा साइट पर सेक्स के आनंद को बढ़ाने वाली रोचक जानकारियाँ भी उपलब्ध हैं। अगर आप इस क्षेत्र में नए हैं, तो यह साइट आपको कई नई बातें बता सकती है, जिन्हें जानकर आप जानकार बन सकते हैं।
7.
यह साइट कई सेक्सी पोशाकें और लिंजिरी उपलब्ध कराती है। साथ ही अगर आप कोई सेक्सी टाइप बोर्ड गेम खेलने के शौकीन हैं या इसे आजमाना चाहते हैं, तो आपकी इस हसरत को भी काम्स्त्रा द्वारा पूरा किया जाता है। कुछ नया ट्राई करना है, तो इस साइट पर जाएं।
9.
सेक्स प्रोडक्ट खरीदने का शौक रखने वाले लोग दिल्ली के पालिका बाजार भी जा सकते हैं। यहाँ आपको वह सबकुछ मिलेगा जो बड़ी-बड़ी साइट ऑफर करती हैं। मतलब, सेक्सी आइटम्स की ढेर सारी वैरायटी आप यहाँ पा सकते हैं। भले ही खरीदें या नहीं एक बार यहाँ जाना तो बनता ही है।
10.
पालिका बाजार की तरह ही आप सरोजिनी नगर से भी सेक्सी टॉयज और एसेसरीज खरीद सकते हैं। भीड़ भरे इस बाजार में आपको ऐसी कई दुकानें नजर आ जाएंगी, जहाँ इन उत्पादों को आप खरीद सकते हैं।
10
इस साइट पर कई तरह के टिकल्स और टॉयज ख़रीदे जा सकते हैं। इस पर मिलने वाले सारे प्रोडक्ट इम्पोर्टेड हैं। मतलब, यूएस, होंकोंग, कोरिया, जापान और चीन के उत्पाद हैं। जिन्हें पैसा चुका कर आप अपना बना सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







