Home
News

चीन में इस बार सिर्फ 2.4 करोड़ स्मार्टफोन ही बिके !

By Neha

स्मार्टफोन बनाने और उसे दुनिया भर में बेचने के मामले में पूरी दुनिया में पहला स्थान रखने वाले चीनी स्मार्टफोन इंडस्ट्री को लेकर इस बार बुरी खबर सामने आई है। चीन के मोबाइल फोन कारोबार में साल 2017 में साल-दर-साल के आधार पर चार फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और साल 2017 में कुल 45.9 करोड़ हैंडसेट की बिक्री हुई है।

हालांकि कमजोर साल में भी चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने अपने घरेलू मार्केट में अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं ओप्पो और वीवो कंपनियों ने चीन में साल 2017 में बिजनेस में गिरावट आई है।

चीन में इस बार सिर्फ 2.4 करोड़ स्मार्टफोन ही बिके !

सिंगापुर की मार्केट रिसर्च फर्म कैनालिस ने गुरुवार देर रात जारी अपनी रिपोर्ट में कहा, "इस गिरावट का मुख्य कारण चीन की स्मार्टफोन की बिक्री में साल 2017 की चौथी तिमाही में साल-दर-साल आधार पर सबसे कमजोर प्रदर्शन रहा। इस दौरान 14 फीसदी की गिरावट के साथ कुल 11.3 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री हुई।"

Instagram tricks : इंस्टाग्राम अकाउंट से कैसे हाईड करें टैग की हुई फोटोज?

अपने घरेलू बाजार में चीनी कंपनी हुवावे का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा और साल 2017 की चौथी तिमाही में कंपनी ने कुल 2.4 करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री की तथा पूरे साल में नौ करोड़ स्मार्टफोन की बिक्री की।

कैनालिस के शोध विश्लेषक मो जिया ने एक बयान में कहा, "ऑनर का प्रदर्शन हुआवेई का पूरक है, लेकिन हुआवेई की कुल बिक्री में इसका योगदान आधे से अधिक है। हुआवेई और ऑनर के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है, हुआवेई को आगे जाकर खुद के ब्रांड से ही खुद को होनेवाले नुकसान की काट निकालनी होगी।"

बीते साल ओप्पो और वीवो के स्मार्टफोन की बिक्री में क्रमश: 16 फीसदी और सात फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। ओप्पो ने कुल 1.9 करोड़ और वीवो ने कुल 1.7 करोड़ स्मार्टफोन्स की बिक्री की। चौथी तिमाही में गिरावट के बावजूद ओप्पो और वीवो ने 2017 में दोहरे अंकों की वृद्धि दर हासिल की। दोनों ही कंपनियों ने चीनी स्मार्टफोन बाजार में क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान बरकरार रखा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
world ki largest smartphone production and selling industry chinese smartphone market me saal 2017 me sirf 2.4 crore smartphone ki sell huyi hai.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X