Home
News

AI को इंसान की तरह बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं OpenAI और Meta

Artificial Intelligence (AI) प्रत्येक दिन कुछ ना कुछ नया लेकर आती है। फिलहाल AI ने अपने काम करने के तरीके में बदलाव किया है। कहने का मतलब यह है कि जब मार्केट में कम्प्यूटर आया था, तो उसने घंटों का काम मिनटो में परिवर्तित कर दिया था। वहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बात की जाए तो इसने मिनटों के काम को सेकंड में परिवर्तित कर दिया है।

AI के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से यह अपने यूजर्स को नए-नए सरप्राइज देता रहता है। अब Artificial Intelligence में बड़ा बदलाव आने वाला है। आपको बता दें कि जल्द ही AI ठीक इंसानों की तरह काम करने लगेगी। इसके अलावा AI आने वाले समय में इंसानों की तरह ही प्रतिक्रिया व्यक्त करेगी, इंसानों की तरह बात करेगी, तर्क करेगी, प्लानिंग बना सकेगी और उसकी याददाश्त भी बिल्कुल इंसानों की तरह होगी।

आने वाले समय में इंसानों की तरह काम कर सकेगी AI

OpenAI और Meta Platforms, AI को इंसानों की तरह रिएक्शन देने में सक्षम बनाने की दिशा में आगे बढ़ चुके हैं और जल्द ही एआई 2.0 की घोषणा भी कर सकते हैं। इसी के साथ ही OpenAI और Meta अपने-अपने AI मॉडल का अपग्रेड वर्जन जल्द ही मार्केट में पेश कर सकते हैं। OpenAI के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ब्रैड लाइटकैप ने एक इंटरव्यू में कहा है कि ChatGPT का अपकमिंग वर्जन सभी लॉजिकल चीजों को समझने और उस पर रिएक्ट करने में सक्षम होगा।

इसके अलावा एआई का नए मॉडल बड़ी से बड़ी समस्याओं का हल निकालने और कठिन से कठिन काम को बड़ी आसानी से करने में सक्षम होगा। इतना ही नहीं नए एआई मॉडल रीजनिंग के साथ प्लानिंग करने, सोचने और समझने में भी सक्षम होंगे। इंसानों की तरह सोचते हुए समस्याओं के जबाव खोजने का प्रयास करेंगे और सिर्फ शब्दों को पढ़कर काम नहीं होगा, बल्कि इससे कई गुना एडवांस होने की उम्मीद है।

OpenAI की तरह Meta भी इसी दिशा में आगे बढ़ रही है। Meta AI रिसर्च के वाइस प्रेसीडेंट जोएल पिनाऊ ने बताया है कि उनकी कंपनी एआई को इंसानों की तरह बात करने, प्लानिंग करने, रीजनिंग करने और मेमोरी को डेवलप करने में सक्षम बनाने पर काम कर रही है। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब Meta, AI पर काम कर रही है। इससे पहले भी यह प्लेटफॉर्म अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook, Instagram और Threads पर एआई जनरेटेड कंटेंट को लेकर प्लानिंग कर चुका है।

अगर OpenAI और Meta जैसी बड़ी कंपनियां एआई का नया मॉडल डेवलप करने में कामयाब होती हैं, तो आने वाले समय में AI इंडस्ट्री एक ट्रिलियन के आंकड़े को छूने में सफलता हासिल कर सकती है। हाल ही में Elon Musk ने कहा था कि आने वाले 2 सालों में AI इंसानों को पीछे छोंड़ सकती है। यह न केवल इंसानों की तरह सोच सकेगी, बल्कि स्वतंत्र रूप से काम भी कर सकेगी। एआई के नए मॉडल पर बन रही योजना से तो ऐसा प्रतीत होती है कि Musk द्वारा की गई घोषणा के जल्द ही सच होने की संभावना है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OpenAI and Meta are moving towards making AI like humans
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X