Home
News

AI की ताकत से हिले सैम ऑल्टमैन, GPT-5 को लेकर क्या है तैयारी?

OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने GPT 5 को लेकर ऐसा बयान दिया है जिससे पूरी टेक इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। हाल ही में This Past Weekend with Theo Von पॉडकास्ट पर बात करते हुए ऑल्टमैन ने GPT-5 के अनुभव को ऐसा बताया जैसे वह किसी थ्रिलर फिल्म का हिस्सा हों।

उन्होंने कहा कि GPT 5 को टेस्ट करते समय कई बार वह खुद घबरा गए थे और इसकी तुलना अमेरिका के न्यूक्लियर मैनहैटन प्रोजेक्ट से कर डाली।

AI की ताकत से हिले सैम ऑल्टमैन!

ऑल्टमैन ने कहा, GPT 5 बहुत फास्ट महसूस होता है, लेकिन उनकी आवाज में जो घबराहट थी, वह शायद लोगों को चेतावनी देने से ज्यादा चिंता में डालने वाली थी। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ सेशनों में उन्हें ऐसा लगा जैसे वे ऐसी चीज देख रहे हों जिसे वे पूरी तरह समझ नहीं पा रहे।

AI कंट्रोल पर भी उठाए सवाल

सिर्फ GPT 5 की ताकत ही नहीं, ऑल्टमैन ने AI गवर्नेंस पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा इस कमरे में कोई बड़ा जिम्मेदार नहीं है। उनका इशारा इस ओर था कि AI टेक्नोलॉजी जितनी तेजी से आगे बढ़ रही है, उसके मुकाबले सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था बहुत पीछे है।

यह बात ऐसे व्यक्ति की तरफ से आ रही है जो GPT 5 जैसे मॉडल को खुद बना रहा है, इसलिए यह और भी चिंता का विषय बन जाती है।

GPT 5: कितनी है ताकतवर?

GPT 5 के बारे में अभी तक पूरी तकनीकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जो संकेत मिल रहे हैं उससे यह साफ है कि यह मॉडल GPT-4 से कहीं ज्यादा शक्तिशाली और प्रभावशाली होगा। ऑल्टमैन ने इसे डिजिटल माइंड कहा है, जो AI के भविष्य को नई दिशा दे सकता है।

हालांकि, GPT 5 के बारे में जिस तरह से इसे खतरनाक, तेज और न समझ में आने वाला बताया गया है, उससे सवाल उठता है कि क्या इतनी ताकतवर टेक्नोलॉजी को बिना पूरी समझ और कंट्रोल के जनता तक लाना सही होगा?

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X