Home
News

OpenAI को मिला भारत से पहला कर्मचारी, जानिए किसे मिली ये अहम जिम्मेदारी

वर्तमान में सभी जगह OpenAI के ChatGpt का दबदबा कायम है और यह हर जगह से कर्मचारियों की नियुक्ति कर रहा है। ChatGpt बनाने वाली कंपनी OpenAI ने अब भारत में भी कर्मचारियों की हायरिंग शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, OpenAI को भारत से पहला कर्मचारी मिल भी चुका है। अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि आखिर कौन है वो जिसे OpenAI ने अपनी कंपनी के लिए चुना है।

दरअसल, OpenAI ने भारत से जिस पहले कर्मचारी का चयन किया है, वो एक महिला है और उनका नाम 'प्रज्ञा मिश्रा' है। कंपनी ने प्रज्ञा मिश्रा की नियुक्ति एक गवर्नमेंट रिलेशंस हेड के तौर पर की है। मिली जानकारी के अनुसार, ओपनएआई ने प्रज्ञा को पब्लिक पॉलिसी अफेयर्स और पार्टनरशिप को लीड करने के लिए हायर किया है। प्रज्ञा मिश्रा इस महीने के अंत से अपनी जिम्मेदारी को संभाल सकती हैं।

OpenAI ने भारत में की अपने पहले कर्मचारी की नियुक्ति

बता दें कि OpenAI ने यह फैसला ऐसे समय में लिया है, जब Deepfake और AI टेक्नोलॉजी का दुरुपयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। दूसरी तरफ चुनावों के दौरान भी AI टेक्नोलॉजी इस्तेमाल में आ रही है। ऐसे में प्रज्ञा मिश्रा का नेतृत्व इसमें जरूरी भूमिका निभाएगा। हालांकि भारत में हायरिंग को लेकर OpenAI और उसके प्रतिनिधियों की तरफ से इस पर कोई चर्चा नहीं की गई है। साथ ही प्रज्ञा मिश्रा ने भी इस पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।

प्रज्ञा मिश्रा के बारे में जानकारी: प्रज्ञा मिश्रा इससे पहले Truecaller में पब्लिक अफेयर्स डिपार्टमेंट के हेड के रूप में काम कर चुकी है। Meta के साथ भी उन्होंने काम किया है, जहां उन्होंने 2018 में फेक इनफोर्मेशन के खिलाफ Whatsapp की ओर से चलाए गए एक कैम्पेन को लीड किया था।

प्रज्ञा की पढ़ाई की बात की जाए तो उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स ग्रेजुएशन की डिग्री लेने के बाद लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से बार्गिनिंग एंड नेगोशिएशंस में डिप्लोमा भी किया है। इन सब के अलावा प्रज्ञा Instagram पर एक इन्फ्लुएंशर के तौर पर काम कर रही हैं, जहां वे ध्यान और चेतना जैसे विषयों को कवर करने वाले प्रज्ञान पॉडकास्ट भी करती रहती हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
OpenAI gets its first employee from India, know who got this important responsibility
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X