Home
News

OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Pulse: अब हर सुबह मिलेगी पर्सनल न्यूज और अपडेट

OpenAI ने अपना नया फीचर ChatGPT Pulse पेश किया है, जो यूजर्स को रोज सुबह उनकी पसंद और जरूरतों के हिसाब से तैयार की गई अपडेट्स की लिस्ट देगा। अब आपको खुद से टाइप करके सवाल पूछने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि Pulse बैकग्राउंड में रिसर्च कर आपकी रुचि से जुड़ी जानकारियां अपने आप सामने रखेगा। इसमें क्या-कुछ खास मिल रहा है। आइए जानते हैं।

OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Pulse

क्यों है खास?

Pulse को ChatGPT का ज्यादा एडवांस्ड और एक्टिव वर्जन कहा जा सकता है। यह यूजर्स की जरूरतों को पहले से भांपकर पर्सनलाइज्ड इनसाइट्स, रिमाइंडर्स, फॉलो-अप्स और लॉन्ग-टर्म गोल्स के नेक्स्ट स्टेप्स तक सजेस्ट करता है। इस तरह आपको ढेरों न्यूज और आर्टिकल्स में छानबीन करने की झंझट से छुटकारा मिलेगा।

यह कैसे काम करता है?

ChatGPT Pulse आपके यूज पैटर्न, चैट लॉग्स, मेमोरी सेटिंग्स और कनेक्टेड सर्विसेज को एनालाइज करता है। अगर कोई यूजर अपना Gmail या Google Calendar कनेक्ट करता है, तो Pulse वहां से भी कॉन्टेक्स्ट लेकर और सटीक अपडेट्स देने लगेगा।

उपलब्धता और प्राइवेसी

फिलहाल ChatGPT Pulse सिर्फ Plus यूजर्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन कंपनी जल्द ही इसे और लोगों के लिए जारी करेगी। ओपनएआई का कहना है कि यह फीचर अभी शुरुआती दौर में है, इसलिए कभी-कभी आउटपुट पूरी तरह सटीक नहीं हो सकता। इसके लिए यूजर्स से फीडबैक मांगा जा रहा है। कंपनी ने साफ किया है कि यूजर्स की प्राइवेसी और डेटा प्रोटेक्शन को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

ChatGPT Pulse सिर्फ एक फीचर नहीं, बल्कि OpenAI का यूज़र्स की रोज़मर्रा की जिंदगी को आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। यह न केवल जानकारी को पर्सनलाइज्ड बनाता है बल्कि आपके काम और लक्ष्यों से जुड़कर उन्हें आगे बढ़ाने में मदद भी करता है। आने वाले अपडेट्स के साथ यह और भी स्मार्ट और उपयोगी बन सकता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X