OpenAI ने ChatGPT को बनाया पहले से भी अधिक स्मार्ट, अब पुरानी से पुरानी चैट को भी खोजना होगा आसान
OpenAI ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट ChatGPT के लिए एक नए फीचर की घोषणा की है। यह नया फीचर ChatGPT यूजर्स को उनकी चैट हिस्ट्री में सर्च करने की सुविधा देगा। इस फीचर की मदद से यूजर्स को पुरानी चैट से जरूरी जानकारी जल्द से जल्द ढूंढने में मदद मिलेगी।
इस फीचर का यूजर्स काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, क्योंकि इसमें चैट तो स्टोर रहती थी, लेकिन यूजर्स के लिए पिछली चैट को खोजना मुश्किल टास्क होता था। लेकिन अब इस नए अपडेट के बाद यूजर्स की इस समस्या का भी समाधान होने वाला है।

ChatGPT का चैट हिस्ट्री सर्च फीचर
इस बात की जानकारी ओपनएआई के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ऑफिशियल अकाउंट के माध्यम से दी गई है। इस नए चैट हिस्ट्री सर्च फीचर के साथ यूजर्स ChatGPT वेब के साइड पैनल पर एक नए मैग्निफाइंग ग्लास आइकन को देख सकते हैं, जो कि विंडो के लेफ्ट साइड नजर आएगा। यूजर्स इस आइकन पर टैप कर सकते हैं।
इस आइकन पर टैप करने के बाद एक एक टेक्स्ट फील्ड ओपन होती है, जहां वे किसी पिछली चैट को ढूंढने के लिए विशेष कीवर्ड टाइप कर सकते हैं। ये टेक्स्ट फील्ड हाल की चैट्स को दिखाता है, जिससे यूजर्स बिना कुछ टाइप किए ही सीधे चुन सकते हैं।
किसे मिलेगा ChatGPT का नया फीचर
यह फीचर फिलहाल ChatGPT Plus और टीम यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। OpenAI ने यह भी बताया है कि Enterprise और EDU सब्सक्राइबर्स को यह फीचर एक हफ्ते के भीतर मिलने लगेगा। वहीं, फ्री वर्जन वाले यूजर्स को यह फीचर देखने के लिए अगले महीने का इंतजार करना पड़ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications