Home
News

OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Atlas Browser: जानिए इसके 6 धमाकेदार फीचर्स

AI कंपनी OpenAI ने अब ब्राउजर की दुनिया में भी एंट्री कर ली है। कंपनी ने अपना नया ChatGPT Atlas Browser लॉन्च किया है, जो सीधे तौर पर Google Chrome, Gemini और Perplexity Comet Browser को टक्कर देगा।

इस लॉन्च के बाद से टेक जगत में एक नई रेस शुरू हो गई है, क्योंकि OpenAI का यह ब्राउजर AI की मदद से ब्राउजिंग का तरीका पूरी तरह बदलने वाला है। आइए जानते हैं ChatGPT Atlas Browser के 6 सबसे खास फीचर्स।

OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Atlas Browser

1. किसी भी साइट की तुरंत समरी

ChatGPT Atlas में एक AI-साइडबार दिया गया है जिसे आप किसी भी वेबपेज पर खोल सकते हैं। यह आपको उस पेज की जानकारी का summary निकालने, प्रोडक्ट्स की तुलना करने या डेटा एनालिसिस करने में मदद करेगा- वो भी रियल टाइम में।

2. पर्सनल मेमोरी और स्मार्ट रिकॉल फीचर

OpenAI ने Atlas में एक स्मार्ट मेमोरी सिस्टम जोड़ा है। यूजर तय कर सकता है कि ChatGPT क्या याद रखे। इससे ChatGPT भविष्य में आपके काम से जुड़ी जानकारी को खुद से याद रखकर तेज और पर्सनलाइज्ड जवाब दे सकेगा। साथ ही, आप अपने ब्राउजिंग हिस्ट्री में से जरूरी कंटेंट कुछ ही सेकंड में खोज पाएंगे।

3. AI एजेंट्स से ऑटोमेटेड टास्क पूरे करें

Atlas Browser में अब ChatGPT केवल जवाब देने तक सीमित नहीं रहेगा। यह AI एजेंट्स को एक्टिव कर सकता है। ये एजेंट्स आपकी जगह पूरा काम खुद से कर सकते हैं, जैसे किसी ट्रिप के लिए रिसर्च करना, टिकट बुक करना, या ऑनलाइन शॉपिंग में आइटम को कार्ट में डालकर चेकआउट तक पहुंचाना।

4. ईमेल और डॉक्स को करें परफेक्ट

Atlas में एक ऐसा टूल भी है जो आपके ईमेल, नोट्स या डॉक्स को ऑटो-पॉलिश कर देता है। आपको बस टेक्स्ट हाइलाइट करना है और ChatGPT से एक क्लिक में मदद लेनी है। यह आपकी लैंग्वेज को बेहतर बनाकर प्रोफेशनल टोन में कन्वर्ट कर देगा।

5. इंटरनेट से रियल टाइम जवाब

Atlas में ChatGPT का नया सर्च इंजन वर्जन शामिल किया गया है, जो अब सिर्फ टेक्स्ट नहीं बल्कि इमेज, वीडियो और न्यूज कंटेंट से भी जानकारी जुटाकर जवाब दे सकता है। यानी अब आपको हर सवाल का जवाब, हर फॉर्मेट में मिलेगा।

6. प्राइवेसी पर पूरा कंट्रोल

OpenAI ने ChatGPT Atlas में मजबूत प्राइवेसी कंट्रोल्स दिए हैं। यूजर तय कर सकता है कि ChatGPT किन वेबसाइट्स को एक्सेस कर सके। साथ ही, आप किसी भी वक्त ब्राउजिंग हिस्ट्री क्लियर, इनकॉग्निटो मोड में ब्राउज या ब्राउजर मेमोरी मैनेज कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X