Home
News

OpenAI ने लॉन्च किया GPT-4o, इंसानों की तरह मजाक को भी समझेगा यह AI मॉडल

ChatGPT को मिल रही सफलता के बाद OpenAI ने एक और नया AI मॉडल पेश किया है, जो कि इंसान और कम्प्यूटर के बीच के इंट्रैक्शन के लिए एक बड़े कदम के रूप में माना जा रहा है। कंपनी द्वारा पेश किया गया यह मॉडल रियल टाइम टेक्स्ट, ऑडियो और वीडियो पर काम करता है। चलिए जानते हैं OpenAI के इस नए AI मॉडल के बारे में, जो कि कई सारी खासियतों के साथ पेश हुआ है।

OpenAI के इस नए AI मॉडल का नाम GPT-4o है और यहां o का मतलब Omini है। यह मॉडल इंसान और कम्प्यूटर के बीच के इंट्रैक्शन को बढ़ावा देगा। साथ ही यह इंसानों की तरह बात करने में भी सक्षम है। बता दें कि ChatGPT सिर्फ टेक्स्ट पर काम करता है, लेकिन यह नया टूल GPT ऑडियो, इमेज और विजुअल को भी समझने में सक्षम होगा।

OpenAI ने लॉन्च किया नया AI मॉडल GPT-4o

OpenAI का कहना है कि GPT-4o GPT-4 का ही आइटरेशन है, जो कि बेहद फास्ट है। यह टूल टेक्स्ट, विजन और ऑडियो पर काम करता है। वहीं आपके पास क्या हो रहा है, यह भी ChatGPT देख कर बता देगा। इस बात की जानकारी OpenAI की सीटीईओ मीरा मुराती ने शेयर की है। मीरा मुराती ने यह भी बताया है कि यह टूल GPT यूजर्स के लिए फ्री है और पेड़ यूजर्स के लिए अधिक लिमिट दी जाएगी।

क्या बोले OpenAI के सीईओ

OpenAI के सीईओ सैम अल्टमेन ने कहा है कि ये मॉडल मल्टीमॉडल है, जो कि वॉयस, टेक्स्ट और इमेज के माध्यम से कमांड ले सकता है। वहीं यह तीनों तरह से कमांड लेकर GPT-4o खुद से कॉन्टेंट जेनेरेट कर सकता है। यानी की अब सिर्फ टेक्स्ट ही नहीं, बल्कि विजुअल, इमेज या ऑडियो को भी ChatGPT समझ पाएगा।

GPT-4o में यह है क्वालिटी

ChatGPT से नॉर्मली लोग टेक्स्ट के जरिए ही कम्युनिकेट करते हैं, लेकिन कंपनी ने ऐसा डेमो पेश किया है जिसे देख कर सभी हैरान है। इस डेमो में यह टूल इंसानों की तरह बातचीत करते हुए नजर आ रहा है। OpenAI ने इस टूल के कई सारे वीडियो जारी किए हैं, जिसमें GPT-4o के बातचीत करने का तरीका और टोन पूरी तरह से इंसानों के जैसे ही नजर आ रहा है।

गजब बात यह है कि GPT-4o मॉडल को ऐसे ट्रेन किया है कि यह मजाक भी समझ सकता है। GPT-4o में यूजर्स स्क्रीनशॉट या डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके उसके बारे में पूछ सकते हैं। यहां सर्च भी रियलटाइम होगा और बातचीत भी रियलटाइम की जा सकेगी। कंपनी का दावा है कि ये इंसानों की तरह यह मॉडल भी तेजी से रिस्पॉन्स कर सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OpenAI launches GPT-4o, this AI model will understand jokes like humans
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X